Ajaz khan viral video: यूट्यूबर कैरी मिनाटी को कौन नहीं जानता है, कैरी मिनाटी ने अपनी पहचान लोगों को रोस्ट करके बनाई है। कैरी मिनाटी को आज के समय बच्चा-बच्चा जानता है। कैरी मिनाटी सभी को रोस्ट करके यूट्यूब में वीडियो बनाते है, लेकिन कई बार तीर सही निशाने पर नहीं जाता है उनके साथ गलत हो जाता है। वहीं ऐसा ही एक मामले देखने को मिल है, जिसके बाद उनको सभी के सामने मांफी मांगनी पड़ी है। आइए जानते हैं क्या है मामला।
बता दें एक्टर एजाज खान ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैरी नजर आ रहे हैं जो हमेशा दूसरों का मजाक बनाते हैं। कुछ दिन पहले उन्होने एजाज खान को रोस्ट किया था। जिसके बाद एजाज खान के फैंस काफी नाराज हुए थे। अब इस वायरल वीडियो में एजाज काफी नाराज नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में एजाज कैरी को धमकी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कैरी डरे हुए लग रहे हैं उन्होने एक्टर को इसके लिए सॉरी भी बोला है।
कैरी मिनाटी ने कहा सॉरी
इस वीडियो में दिख रहा है कि कैरी मिनाटी मास्क लगाए हुए हैं, फिर एजाज वीडियो में पहले कैरी मिनाटी का मास्क हटाते हैं और कहते हैं, ''ये कैरी है.. कैरी मेरे को रोस्ट किया था। सॉरी बोल दे मेरे फैंस को।'' इसपर कैरी कहते हैं, ''सर प्लीज।'' एजाजा कहता है कि हर बिल में हाथ नहीं डालने का, हर बिल में चूहा नहीं होता है, किसी किसी में सांप भी होता है।'' इसके बाद कैरी कहते हैं, ''अगर आपको बुरा लगा हो तो सॉरी।'' अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।
बेटे बाप से पंगा नहीं लेने का
इस वीडियो को शेयर करते हुए एजाज खान ने लिखा-मैंने प्रॉमिस किया था मेरे बेटे से और मेरे फैंस से आज मैंने पूरा कर दिया और (पठान जान से जाये लेकिन जुबान से नहीं जाये)। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस कमेंट की बारिश कर रहे है। एक यूजर ने कहा-एक नंबर भाई ..वेल डन। दूसरे ने लिखा- कड़क हार्ड दिया भाई ने। तीसरे ने लिखा- 'बेटे बाप से पंगा नहीं लेने का'
