Call Me Bae 2: 'बे' बनकर फिर 'स्ले' करेंगी Ananya Panday, रिलीज डेट से उठा पर्दा

Call Me Bae 2: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी अपकमिंग सीरीज 'कॉल मी बे' के सीजन 2 के साथ धूम मचाने के लिए तैयार हैं। सीरीज की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ चुका है।

Call Me Bae 2: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। अनन्या पांडे अभी तक कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अनन्या पांडे साल 2024 में वेबसीरीज 'कॉल मी बे' में नजर आई थीं। उनकी ये सीरीज कॉमेडी ड्रामा थी, जिसमें अनन्या पांडे की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था। इस सीरीज ने दर्शकों का दिल जीतने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। वहीं अब अनन्या पांडे 'कॉल मी बे' के सीजन 2 के साथ भी धूम मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। खास बात तो यह है कि अनन्या पांडे की इस सीरीज की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ananya Panday की तस्वीरों का बिना इजाजत नहीं होगा इस्तेमाल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश

Call Me Bae 2: रिलीज डेट से उठा पर्दा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे 2' से जुड़ा एक वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें एक्ट्रेस कहती नजर आईं, "मैं हूं बे और मैं धमाल करने के लिए तैयार हूं।" अनन्या पांडे का लुक इस वीडियो में देखने लायक रहा। एक्ट्रेस पिंक ऑटो पर नजर आईं, जिसमें उनका अंदाज कमाल का रहा। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा नजर आया, "तारीख को तय कर लें, क्योंकि ये स्ले करने के लिए फिर से तैयार है।" 'कॉल मी बे' में अनन्या पांडे ने बेला का किरदार अदा किया था। सीरीज में रोमांस, कॉमेडी और ड्रामा भरपूर देखने को मिला। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: अनन्या पांडे ने करवाई होठों की सर्जरी!! तस्वीरें देंख फैंस ने कहा-"नेचुरल ब्यूटी को कर दिया तबाह"

End of Feed