वेब सीरीज

Mom 2: नादानियां ट्रोलिंग के बीच खुशी कपूर को मिली बड़ी मूवी, पापा बोनी कपूर का बड़ा ऐलान

Khushi Kapoor in Mom 2: बॉलीवुड अभिनेत्री खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की नई फिल्म नादानियां (Nadaaniyaan) कुछ दिनों पहले ही नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई, जिसकी काफी आलोचना हुई। इस फिल्म की आलोचनाओं का दौर अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि खुशी के पिता और निर्माता बोनी कपूर ने मॉम 2 (Mom 2) का ऐलान कर दिया है। बोनी ने बताया है कि वो मॉम 2 का निर्माण बेटी खुशी के साथ करेंगे।

Image

Mom 2 Khushi Kapoor

Khushi Kapoor in Mom 2: बॉलीवुड निर्माता बोनी कपूर और दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटियां जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर इन दिनों दर्शकों को इम्प्रेस करने में जुटी हुई हैं। जहां जाह्नवी कपूर दर्शकों को अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाने में कामयाब रही हैं, वहीं खुशी कपूर को अभी काफी मेहनत करनी है। द आर्चीज से दर्शकों के बीच में जगह बनाने वाली खुशी कपूर को नादानियां की वजह से काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक तरफ लोग खुशी कपूर की एक्टिंग की आलोचना कर रहे हैं, वहीं उनके पिता बोनी कपूर उन पर एक बड़ा दांव चलने की प्लानिंग कर रहे हैं। बोनी कपूर ने एक अवॉर्ड फंक्शन में खुलासा किया है कि वो खुशी कपूर के साथ मॉम 2 बनाएंगे।

बोनी कपूर ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि वो जल्द बी फिल्म मॉम का सीक्वल शुरू करेंगे, जिसमें उनकी बेटी खुशी कपूर दिखाई दे सकती है। बोनी कपूर के अनुसार, खुशी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के नक्शेकदमों पर चल रही हैं और उनमें काफी हुनर है। बोनी कपूर ने भरोसा जताया है कि उनकी बेटी खुशी कपूर जल्द ही बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना लेंगी।

बोनी कपूर ने कहा, 'मैंने खुशी की सारी फिल्में देखी हैं। द आर्चीज, लवयापा और नादानियां सभी में उसने अच्छा काम किया है। मैं नो एंट्री सीक्वल के बाद खुशी के साथ एक फिल्म बनाऊंगा। यह मॉम 2 हो सकती है। वो अपनी मां के कदमों पर चलने की कोशिश कर रही है। उसकी मां हर भाषा की टॉप स्टार थी। मुझे उम्मीद है कि खुशी और जाह्नवी भी वैसी ही शोहरत हासिल करेंगी।'

बताते चलें कि फिल्म नादानियां में खुशी कपूर के साथ इब्राहिम अली खान ने डेब्यू किया है। इन दोनों की ही एक्टिंग दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब रही है। एक्टिंग के साथ-साथ फिल्म नादानियां की कहानी भी लोगों को खास पसंद नहीं आई है, जिस कारण सभी ने इसे एवरेज मूवी करार दिया है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article