आर्यन खान की स्टारडम में बॉबी देओल निभाएंगे ये खास रोल, दर्शक भी रह जाएंगे देखते

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। एनिमल हिट होने के बाद से उनके हाथ एक से बढ़कर एक मूवीज लग रही हैं। बॉबी देओल के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में से एक है आर्यन खान की अपकमिंग वेब सीरीज स्टारडम, जिसमें वो एक सुपरस्टार का रोल निभाते दिखाई देंगे।

बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों लगातार खबरों में बने हुए हैं। एनिमल हिट होने के बाद से ही बॉबी देओल की लोकप्रियता में इजाफा हो रहा है। दर्शक उन्हें पर्दे पर देखना चाहते हैं और ये बात फिल्मकार अच्छी तरह से समझ रहे हैं। बॉबी देओल के हाथ में इस वक्त कई सारे बिग बजट प्रोजेक्टस हैं, जिनमें वो दिखाई देंगे। इन्हीं में से एक है आर्यन खान की डेब्यू वेब सीरीज स्टारडम, जो जल्द ही दर्शकों के सामने होगी। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान एक्टिंग में कम और डायरेक्शन में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं, जिस कारण उन्होंने एक डायरेक्टर के तौर पर एंट्री मारने का फैसला लिया है। वो इन दिनों स्टारडम नाम की वेब सीरीज बनाने में व्यस्त हैं, जिसमें बॉबी देओल अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे।

Aryan Khan Bobby Deol

स्टारडम में कैसा होगा बॉबी देओल का किरदार

अगर वेब सीरीज स्टारडम में बॉबी देओल के किरदार की बात करें तो वो एक सुपरस्टार के तौर पर दिखाई देंगे। इस सुपरस्टार की जिंदगी में काफी कुछ चल रहा है, जिस कारण इसकी रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। आर्यन खान स्टारडम वेब सीरीज के माध्यम से एक सुपरस्टार की जिंदगी की असलियत दर्शकों के सामने पेश करेंगे। बॉबी देओल के लिए उन्होंने ये किरदार प्ले करने के लिए चुना है क्योंकि वो इसमें एकदम फिट बैठते हैं। बॉबी देओल ने रियल लाइफ में काफी कुछ देखा है, जिसके चलते आर्यन को लगा कि वो इस किरदार के लिए एकदम फिट हैं।

End of Feed