Bigg Boss OTT पर इस साल मेकर्स ने लगाया ताला, सीजन 19 के लिए चढ़ा डाली बली?

Bigg Boss OTT Not Happening This Year: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स का मानना है कि मेकर्स इस साल 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 4' को लॉन्च करने के मूड में बिल्कुल भी नहीं है। इसका कारण क्या है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Bigg Boss OTT Not Happening This Year: रियलिटी शो 'बिग बॉस' टीवी से लेकर ओटीटी की दुनिया में भी काफी मशहूर है। शो में कंटेस्टेंट के बीच विवाद ही इस हर जगह काफी पॉपुलैरिटी दिलाता है। हर साल सलमान खान ही शो को होस्ट करते हैं। जल्द ही सीजन 19 टीवी पर लॉन्च होगा लेकिन कई लोगों को ओटीटी के सीजन 4 का इंतजार है। अभी ओटीटी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है जो उन्हे निराश कर सकती है। कहा जा रहा है कि इस साल मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 4' को रिलीज नहीं करेंगे।

Bigg Boss OTT Not Happening This Year

रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी' ने अब तक अपने तीन सीजन से लोगों का दिल जीता। फैंस को ओटीटी के चौथे सीजन का बेसब्री से इंतजार था। अब उड़ती-उड़ती खबर सामने आई है कि मेकर्स 'बिग बॉस ओटीटी' पर ब्रेक लगा रहे हैं। साल 2021 में 'बिग बॉस ओटीटी' शुरू हुआ था। इसे रिलीज करने का कारण है अपकमिंग सीजन 19। मेकर्स चाहते हैं कि वो ओटीटी के बजाए टीवी पर अपना पूरा ध्यान लगाए। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस खबर से जुड़ी कोई औपचारिक पुष्टि करते हुए बयान नहीं दिया है। ये खबर सुनते ही फैंस काफी उदास भी है।

End of Feed