वेब सीरीज

Raid 2 OTT Release: थिएटर में धमाका करने के बाद ओटीटी पर इस दिन रिलीज हो रही है अजय देवगन की मूवी, यहां कर सकते हैं स्ट्रीम

Raid 2 OTT Release: अजय देवगन-रितेश देशमुख की मूवी थिएटर पर छाने के बाद अब ओटीटी पर अपना जलवा दिखाने आ रही है। थिएटर में मिस करने वाले इसे अब घर पर आराम से बैठकर देख सकते हैं। हालांकि आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आइए बताते हैं कहा रिलीज हो रही है रेड 2

Image

Raid 2 OTT Release

Raid 2 OTT Release: अजय देवगन ( Ajay Devgan) और रितेश देशमुख( Ritesh Deshmukh) की क्राइम ड्रामा मूवी रेड 2( Raid 2) इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म को रिलीज हुए 24 दिन हो गए और यह थिएटर में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। फिल्म की कहानी और सस्पेंस दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसने 24 दिन में अबतक करीब 157 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। थिएटर में छाने के बाद अब इसे जल्द ही ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा। आइए आपको बताते हैं कब कहां रिलीज हो रही है रेड 2

ओटीटी प्ले की रिपोर्ट के अनुसार, Netflix ने Raid 2 के डिजिटल अधिकार हासिल कर लिया है। इसलिए, यह OTT पर 60 दिन या 8-सप्ताह का थिएटर रन पूरा करने के बाद प्रीमियर होगा, जैसा कि बड़ी हिंदी फ़िल्मों में होता है। इससे पता चलता है कि फ़िल्म जून 2025 के आखिर या जुलाई 2025 के पहले हफ़्ते तक डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर आ सकती है। हालाँकि, निर्माताओं की ओर से अभी भी इस बारे में आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार है। थिएटर में मिस करने वाले इसे अब ओटीटी पर देख सकते हैं।

रेड 2 ( Raid 2) की कहानी की बात करें तो फिल्म अमन पटनायक के किरदार पर बनी है। जो एक इनकम टैक्स ऑफिसर है और वह भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा होता है। वह अपनी 75वीं रेड में मनोहर धनखड़ को निशाना बनाता है। फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख के अलावा वाणी कपूर मुख्य भूमिका में नजर आई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article