वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 की Shivani Kumari ने बनाया अंतिम संस्कार पर व्लॉग, लोगों ने कहा 'इंसानियत कहा है'..

Shivani Kumari Trolled For Funeral Vlog: बिग बॉस ओटीटी 3 से घर-घर मशहूर हुईं शिवानी कुमारी फिर एक बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वलॉग शेयर किया जो एक अंतिम संस्कार पर था जिसे देख लोग काफी गुस्से में आग बबूला हो गए।

Image

Shivani Kumari Trolled For Funeral Vlog

Shivani Kumari Trolled For Funeral Vlog: अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन ओटीटी 3 से मशहूर हुईं शिवानी कुमार को कोई कैसे भूल सकता है। अपने गाँव वाले लहजे से शिवानी को दर्शकों ने काफी ज्यादा प्यार भी दिया और साथ ही साथ ट्रोल भी जमकर किया। अब घर से निकलने के बाद शिवानी अपने यूट्यूब चैनल पर काफी ज्यादा एक्टिव हो गई है और इसी बीच उन्होंने एक ऐसा वलॉग शेयर किया जिसे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने गाँव में हुई किसी शख्स की मौत पर हो वीडियो बना डाली जिसे देख सभी हैरान है।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) की एक्स कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) फिर के बार ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। शिवानी ने अपने वीडियो में कहा कि 'मुझे पता चला की हमारे गाँव की राधा जी की बिटिया रश्मि खत्म हो गई है। ऐसे में रास्ते के बीच शिवानी को एक आदमी टकरा जाता है उसे बताता है की बॉडी अभी आई नहीं है पोस्टमार्टम के लिए गई हुई है। जिसे सुन शिवानी कहती है कि जब तक बॉडी नहीं आती तब तक आराम कर लेते हैं। यह वलॉग देख जहां एक तरह शिवानी की इंसानियत के बारे में पूछ रहे हैं वहीं कुछ लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

शिवानी कुमारी ने डेड बॉडी से लेकर अर्थी तक का पूरा वलॉग बनाया और कैसे माता-पिता रो रहे हैं मृत लड़की के यह भी शूट किया। बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट के यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। बात दें शिवानी कुमारी फिनाले से पहले ही घर से बेघर हो गई थी। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर से कुछ दिन पहले लवकेश कटारिया भी मिलने आए थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article