वेब सीरीज

Exclusive: जान को खतरे में डाल Sana Makbul ने ली थी बिग बॉस ओटीटी 3 में एंट्री, बोलीं- 'मैंने जिंदगी को जोखिम में...'

Sana Makbul on Medical Condition: बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) विनर सना मकबूल ने हाल ही में टाइम्स नाउ/ टेली टॉक से एक्सक्लूसिव बातचीत की थी। इस दौरान एक्ट्रेस ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया की जान खतरें में डाल वह बिग बॉस के घर में गई थी, जानिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss OTT 3 Winner Sana Makbul on Medical Condition

Sana Makbul on Medical Condition: अनिल कपूर द्वारा होस्टेड शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब तक का सबसे कंट्रोवर्सिअल सीजन रहा था। इस सीजन की ट्रॉफी और 25 लाख रुपए टीवी एक्ट्रेस सना मकबुल अपने घर लेकर गईं थी। हाल ही में टाइम्स नाउ/ टेली टॉक से सना मकबूल ने खास बातचीत की थी जिसमें उन्होंने अपने से जुड़ा बड़ा खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया की कैसे जान को हथेली में रख शो में एंट्री ली थी। आखिर सना मकबूल को कौन सी बीमारी है जिसके चलते वह बिग बॉस के घर में डॉक्टर्स से बिना इजाजत लिए नहीं जा सकती थीं?

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) विनर सना मकबुल से एक्सक्लूसिव में बताया कि यह बहुत ही कम लोगों को पता होगा की मेरी एक मेडिकल कंडीशन है। बिग बॉस में जाने के लिए मेरा शरीर साथ नहीं देता लेकिन डॉक्टर्स की सलाह से मैं शो में गई, क्यूंकी बहुत कम समय के लिए घर में रहना था। लेकिन शो में आना मेरे लिए एक जोखिम था, खुद मेकर्स भी मेरे घर में एंट्री लेने के फैसले के खिलाफ थे। मेकर्स ने मुझसे पूछा भी था की क्या मैं इस शो का हिस्सा बन सकती हूं हालांकि मैंने उनसे कहा की यह सब आप मुझ पर छोड़ दीजिए। 1.5 महीने के लिए मैं सेहत का जोखिम उठाने के लिए तैयार हूं।

सना मकबुल (Sana Makbul) आगे बताती हैं कि घर में मेरा रहना एक डिटऑक्स साबित हुआ, मैंने अपने स्वास्थ में सुधार किया। लेकिन मुझे नहीं पता कि मैं तीन महीने शो में रह सकती हूँ या नहीं। अगर मुझे ऐसा करने से बेहतर महसूस होता है तो क्यूँ नहीं। बात दें इन सब बातों के बीच एक्ट्रेस ने अपनी बीमारी का नाम नहीं बताया, लेकिन हम हमेशा ये ही चाहते हैं की सना खुश रहे और स्वस्थ रहे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article