BB OTT 3 की विजेता Sana Makbul जल्द श्रीकांत बुरेडी संग लेंगी सात फेरे!, बॉयफ्रेंड ने किया सरेआम खुलासा

Sana Makbul boyfriend Srikant Buredi reveled Marriage plans: हाल ही में एक इंटरव्यू में बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता सना मकबूल के बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी ने अपनी शादी की योजना के बारे में बात की और जल्द ही शादी करने की पुष्टि की। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sana Makbul boyfriend Srikant Buredi reveled Marriage plans: इस प्यार को क्या नाम दूँ अभिनेत्री सना मकबूल बिग बॉस ओटीटी 3 की विजेता बन गई हैं। उन्होंने इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। शो जीतने के बाद अभिनेत्री लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। एक तरफ सभी उनको जीत की बधाई दे रहे हैं वहीं उनके फैंस अभिनेत्री से शादी के बारे में भी पूछ रहे हैं। अब मीडिया से बात करते हुए सना मकबूल के बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेडी ने शादी के प्लान को लेकर खुलासा किया है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sana Makbul Marriage Plan

टेलीमसाला को दिए गए एक इंटरव्यू में श्रीकांत बुरेडी ने खुलासा किया की वह जल्द ही सना मकबूल से शादी करने वाले हैं। उन्होंने कहा, "शादी तो करनी है, लेकिन अभी समय है। करना तो है, ये साल करना है, इतना तो मैं बोल सकता हूँ आपको।" सना मकबूल की बातों से पता चलता है कि यह खूबसूरत जोड़ा इस साल शादी के पवित्र बंधन में बंध सकता है।

End of Feed