Big Boss OTT 3 Winner Sai Ketan Rao: कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस ओटीटी 3 का फिनाले शुरू होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। अनिल कपूर द्वारा होस्ट किए जाने वाले शो को कल शुक्रवार शाम यानि 2 अगस्त को अपना विजेता मिल जाएगा। फ़ैस भी इस सीजन के विनर का नाम जानने के लिए काफी बेताब हैं। बता दें कि इस समय घर में टॉप 5 कन्टेस्टन्ट में डिम्पल वाली सना मकबूल (Sana Makbul), अभिनेता रणवीर शोरे (Ranvir Shorey), टीवी अभिनेता साईं केतन राव, नैजी और यूट्यूबर कृतिका मलिक (Kritika Malik) बचे हुए हैं। इन 5 के बीच अब ट्रॉफी को लेकर जंग छिड़ चुकी है। इस बीच आइए जानते हैं कि टीवी अभिनेता साईं केतन राव (Sai Ketan Rao) क्यों विनर बनने के हकदार हैं।
इन 5 कारणों से बिग बॉस ओटीटी 3 के विजेता बनने लायक हैं साईं केतन राव
साईं केतन राव के सफल टीवी अभिनेता हैं। उन्हें स्टार प्लस के शो इमली में दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। अब इस बार उन्होंने भी बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लिया था। आइए उन पांच कारणों पर नजर डालते हैं, जो बताते हैं कि साईं इस सीजन के विजेता बनने चाहिए।
एक अच्छे टीम प्लेयर
साईं केतन राव बिग बॉस ओटीटी 3 के दौरान एक अच्छे टीम प्लेयर रहे हैं। उन्होंने सभी टास्क के दौरान अपने टीम प्लेयर का समर्थन किया है और उनका साथ दिया है। उन्होंने टीम वर्क में हमेशा अपना ओपिनियन भी रखा है जो दर्शकों को काफी पसंद आया।
साईं केतन अच्छे दोस्त रहे हैं
साईं केतन राव ने घर में सभी से दोस्ती करनी चाही है और अपनी दोस्ती भी अच्छे से निभाई है। उन्होंने बिना बात कभी भी घर में झगड़ा मोल नहीं लिया है। ना ही काभी टास्क जीतने के लिए अपने दोस्त के पीट में छुरा घोंपा है।
साईं ने दिखाई है अपनी रियल इमेज
बिग बॉस के घर में दर्शक उन्हें भी प्यार करते है जो रियल होते है। जिनकी कोई फेक पर्सनेलिटी नहीं होती है। बिग बॉस ओटीटी 3 में साईं का ऐसा रियल व्यक्तित्व रहा है जिसे दर्शकों ने बेहद प्यार दिया है।
सेल्फ मेड मैं हैं साईं केतन
साईं केतन राव ने कड़ी मेहनत से इंडस्ट्री में नाम कमाया है। क व्यक्त ऐसा था जब उन्होंने सड़कों पर पर्चे भी बाटे हैं। लेकिन आज वह मेहनत से इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं।
साईं केतन ही फैन फालोइंग है लाजवाब
बिग बॉस ओटीटी 3 में आने के बाद अपने गेम से साईं ने अपनी फैन फालोइंग को और मजबूत कर लिया है।
यही पाँच बड़े कारण हैं जो साईं केतन राव को बिग बॉस ओटीटी 3 का विजेता बना सकते हैं।
