Bigg Boss OTT 3 When And Where To Watch The Show: ओटीटी का चर्चित और विवादित शो रह चुका 'बिग बॉस ओटीटी' अपने तीसरे सीजन के साथ दस्तक देने के लिए तैयार है। इस शो के लिए फैंस की एक्साइटमेंट अलग ही स्तर पर है। खास बात तो यह है कि इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की कमान संभालते नजर आएंगे। बता दें कि शो से अभी तक कई सितारों के नाम भी जुड़ चुके हैं जो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को हिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। लेकिन इसे कब और कहां देखा जा सकता है, इस बात को लेकर अभी भी लोगों में असमंजस है।
कब और कहां होगा 'बिग बॉस ओटीटी 3' का प्रीमियर
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से जुड़ा प्रोमो वीडियो बीती रात को रिलीज हुआ, जिसके मुताबिक अनिल कपूर का ये शो जियो सिनेमा प्रीमियम पर देखा जा सकता है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' की शुरुआत 21 जून से रात के 9 बजे जियो सिनेमा प्रीमियम पर होगी। बता दें कि पिछले दोनों सीजन जियो सिनेमा पर रिलीज हुए थे, जिन्हें मुफ्त में देखा जा सकता था। लेकिन इस बार दर्शकों को जियो प्रीमियम पर 'बिग बॉस ओटीटी 3' देखना पड़ेगा।
किस-किस को मिला "बिग बॉस ओटीटी 3' का न्योता
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए अभी तक टीवी से लेकर बॉलीवुड तक कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। बीते दिन चारुल मलिक ने भी बताया था कि उन्हें शो में आने का न्योता मिला था। उनके अलावा शहजादा धामी, यू-ट्यूबर अभि और नीयू, अरमान मलिक, सना सुल्तान, सोनम खान और मीका सिंह जैसे सितारों को भी अप्रोच किया जा चुका है।
