वेब सीरीज

Exclusive: Bigg Boss OTT 3 में पत्नी पूनम संग कदम रखेंगे Sanjay Gagnani! अनिल कपूर के शो में सुलझाएंगे रिश्ते का मांझा

Sanjay Gagnani And Poonam Preet Singh To Enter In Bigg Boss OTT 3: टीवी के चर्चित एक्टर संजय गगनानी और उनकी पत्नी पूनम प्रीत सिंह बीते कुछ दिनों पहले तलाक की खबरों के कारण सुर्खियों में आए थे। वहीं अब खबर आ रही है कि दोनों साथ में 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कदम रख सकते हैं।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में दिखेंगे संजय गगनानी और पूनम प्रीत सिंह!

Sanjay Gagnani And Poonam Preet Singh To Enter In Bigg Boss OTT 3: ओटीटी की दुनिया का चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी' तीसरे सीजन के साथ जियो सिनेमा प्रीमियम पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इस बार शो में अनिल कपूर बतौर होस्ट नजर आएंगे, जिसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट भी अलग ही स्तर पर है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के लिए बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी से लेकर यू-ट्यूबर अरमान मलिक और टीवी एक्टर शहजादा धामी को अप्रोच किया जा चुका है। वहीं अब टीवी एक्टर संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) और पूनम प्रीत सिंह का नाम भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के लिए सामने आया है।

'कुंडली भाग्य' एक्टर संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) कुछ वक्त पहले अपने रिश्ते में पड़ी दरार के कारण चर्चा में आ गए थे। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी भी साझा की थी, जिसे देख उनके तलाक की अटकलें लगने लगी थीं। हालांकि इन खबरों को संजय गगनानी ने सिरे से खारिज किया था। वहीं अब उनसे जुड़े सूत्र ने टेली टॉस से बताया, "पिछले कुछ दिनों में संजय और पूनम के बीच काफी मतभेद हुए हैं। कुछ सप्ताह पहले एक्टर ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की थी, जिससे उनके तलाक की अटकलें लगने लगी थीं। संजय गगनानी और पूनम प्रीत सिंह की बातचीत इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' के मेकर्स के साथ चल रही है। अगर वो हां कहते हैं तो कपल की एंट्री शो को नया मसाला दे सकती है।"

कब शुरू होगा 'बिग बॉस ओटीटी 3'

बता दें कि अनिल कपूर (Anil Kapoor) का 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) 21 जून को जियो सिनेमा प्रीमियम पर दस्तक देगा। शो के लिये अभी तक सोनम खान, सना सुल्तान, जावेद जाफरी, मीका सिंह, शहजादा धामी और अरमान मलिक जैसे कई सितारों के नाम सामने आ चुके हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article