वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 से बाहर आते ही विशाल पांडे ने उधेड़ी अरमान मलिक की बखिया, चंद्रिका दीक्षित को बताया 'वाहियात'

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Slams Armaan Malik And Chandrika Dixit: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से विशाल पांडे भले ही फिनाले से पहले एलिमिनेट हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी गेम से सबका दिल जीत लिया है। शो से बाहर आते ही विशाल पांडे ने अरमान मलिक और चंद्रिका दीक्षित को आड़े हाथों लिया।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आते ही विशाल ने खोली अरमान और चंद्रिका की पोल

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Slams Armaan Malik And Chandrika Dixit: जियो सिनेमा के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो के फिनाले में तीन दिन ही बाकी रह गए हैं। लेकिन फिनाले से पहले ही विशाल पांडे का पत्ता 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से साफ हो गया, जिससे उनके फैंस को काफी दुख हुआ। हालांकि विशाल पांडे 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आकर भी खुश हैं, क्योंकि उन्होंने सबका दिल जीता है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' से बाहर आने के बाद विशाल पांडे ने टेली चक्कर को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अरमान मलिक पर तंज कसा। साथ ही वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को भी 'वाहियात' बताया।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर आने के बाद विशाल पांडे (Vishal Pandey) ने अरमान मलिक पर दो पत्नियों को लेकर तंज कसा। उन्होंने अरमान मलिक (Armaan Malik) को लेकर कहा कि वह इंफ्लुएंसर नहीं हैं। विशाल पांडे ने कहा, "आप तीन शादी करके लोगों को इंफ्लुएंस कर रहे हो तो ये इंफ्लुएंसर नहीं है। वो एक गंदा आदमी है जो लोगों को अपनी लाइफ दिखाता है, वो भी गलत दिखाता है। मैं उसे इंफ्लुएंसर नहीं मानता। क्या सिखाना चाह रहे हो आप लोगों को?"

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) ने विशाल पांडे के कैरेक्टर पर सवाल खड़ा किया था। हालांकि इस बात के लिए उन्होंने बाद में माफी भी मांगी थी। लेकिन शो से बाहर आने के बाद चंद्रिका दीक्षित ने विशाल पांडे (Vishal Pandey) के खिलाफ जमकर जहर उगला। इसपर विशाल पांडे ने जवाब देते हुए कहा, "वो मैडम के खुद के मुद्दे नहीं थे। उन्हें खुद को कुछ करना आना नहीं था। बिल्कुल 'वाहियात...।' उन्हें बस दूसरों के मुद्दे में घुसना था। एक बार नॉमिनेट हो गईं तो वही किचन, वही किचन। अब ये कांड हो गया तो उन्हें लगा कि इसपर मैं खेल सकती हूं, वुमन कार्ड खेल सकती हूं। इस चीज का इस्तेमाल करके तुम एक लड़के का कैरेक्टर बिगाड़ रही हो। तुम तो अपना वड़ा पाव बेचोगी, लेकिन मेरा तो तुम करियर बिगाड़ रही हो। क्या है वो औरत मुझे नहीं मालूम।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article