वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: बेटे Vishal Pandey संग हुए थप्पड़ कांड पर निकले माता-पिता के आंसू, कहा 'ये हम सहन नहीं कर'...

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में इन दिनों काफी कुछ देखने को मिल रहा है। कल घर में अरमान मलिक ने विशाल पांडे को सरेआम घर में थप्पड़ मार दिया, जिसे देख विशाल के माता-पिता ने सोशल मीडिया पर इस कांड की निंदा की और बेटे के लिए आंसू बहाए।

Image

Bigg Boss OTT 3

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं घर में कंट्रोवर्सी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है, जो देखने में काफी मजेदार है। कल घर में कुछ ऐसा वाकया हुआ जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी, अरमान मलिक ने सरेमान शो में विशाल पांडे को थप्पड़ मार दिया। ऐसे में अरमान ने घर का सबसे बड़े नियम का उलंघन कर दिया और इसकी वजह से विशाल द्वारा दिए गए कृतिका मलिक को कमेन्ट। ऐसे में यह देख अब विशाल के माता-पिता ने इस थप्पड़ कांड पर अपना पक्ष रखा है सभी के आगे।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में कल विशाल पांडे (Vishal Pandey) को अरमान मलिक (Armaan Malik) द्वारा थप्पड़ खाना पड़ा क्यूंकी कंटेस्टेंट ने उनकी पत्नी को लेकर कुछ कमेन्ट किया था। ऐसे में अब विशाल के माता-पिता ने वीडियो शेयर कर कहा कि बिग बॉस मेरी आपसे ये निवेदन है कि उस इंसान को घर से बाहर निकाल दिया जाए। जिसने मेरे बच्चे पर हाथ उठाया आज तक हमने विशाल पर हाथ नहीं उठाया हमेशा प्यार किया। यह सोचकर हमने अपने बच्चे को शो में नहीं भेजा था की कोई उसको थप्पड़ मारे, ये बात हम लोगों से सहन नहीं हो पा रही है।

वहीं दूसरी तरफ कंटेस्टेंट के पिता कहते हैं कि मेरे बेटे के करैक्टर पर बातें बोली जा रही है की उसने कृतिका को यह बोल दिया भाभी सुंदर है या बिना मेकअप के अच्छी लगती है। किसी की तारीफ करना गलत बात है क्या मेरी अब बिग बॉस और मेकर्स से हाथ जोड़कर यह विनती है की इस क्रिमिनल को बाहर निकाला जाए। बात दें रिपोर्ट्स के मुताबिक अरमान को शो से बाहर नहीं निकाला गया है और इसका फैसला घरवालों ने किया है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article