Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुए विशाल पांडे? जियो सिनेमा की पोस्ट देख फैंस को लगा तगड़ा झटका

Vishal Pandey Gets Evicted From Bigg Boss OTT 3 Jio Cinema Post Viral: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से अभी तक कई कंटेस्टेंट्स बाहर हो चुके हैं। जियो सिनेमा ने एक पोस्ट साझा की थी, जिसमें लिखा नजर आया कि विशाल पांडे भी घर से बेघर हो गए हैं। इस पोस्ट को देख फैंस हैरान रह गए थे।

Vishal Pandey Gets Evicted From Bigg Boss OTT 3 Jio Cinema Post Viral: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, ऐसे में मेकर्स जल्दी-जल्दी कंटेस्टेंट्स को बाहर निकालकर फाइनलिस्ट चुनना चाह रहे हैं। बीते सप्ताह 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से अदनान शेख और सना सुल्तान को बाहर का रास्ता देखना पड़ा था। वहीं हाल ही में एक और कंटेस्टेंट का नाम सामने आया है, जिसे लेकर माना जा रहा है कि वह घर से बेघर हो गया है। खुद जियो सिनेमा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से उस कंटेस्टेंट की फोटो साझा कर फैंस को हिंट दिया है।

'बिग बॉस ओटीटी 3' से बेघर हुए विशाल पांडे?

End of Feed