Bigg Boss OTT 3 Double Elimination: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के अब चंद ही दिन बाकी रह गए हैं। शो धीरे-धीरे फिनाले की ओर बढ़ रहा है, जिसे लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। लेकिन फिनाले से पहले 'बिग बॉस ओटीटी 3' से मेकर्स कई कंटेस्टेंट का पत्ता साफ करना चाह रहे हैं। हाल ही में भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट्स का किस्सा खत्म हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले बिग बॉस से शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) को हाथ धोना पड़ा और इसके बाद एक और कंटेस्टेंट को मेकर्स ने बाहर का रास्ता दिखा दिया।
द खबरी की रिपोर्ट की मानें तो 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से पहले शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) को बाहर किया गया। बता दें कि शिवानी कुमारी ने इलेक्शन कैंपेनिंग टास्क जीत लिया था, जिसके बाद उनका घर से बेघर होना मुश्किल लग रहा था। लेकिन उनके एविक्शन ने फैंस को हैरान करके रख दिया है। हैरत की बात तो यह है कि शिवानी कुमारी के बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर विशाल पांडे को भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' से हाथ धोना पड़ा। मेकर्स ने आधी रात को उन्हें भी घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस बात से फैंस का गुस्सा सातवें आसमान पर है।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से हुए डबल एविक्शन को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये बहुत गलत है। जिसे टॉप 5 में होना चाहिए था, वो बाहर हो गए और जो टॉप 5 के लायक भी नहीं हैं एक-दो लोग, वो अभी भी अंदर हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सबसे हंसी की बात तो यह है कि कृतिका अभी भी अंदर है।" बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' में लोगों को कृतिका मलिक का गेम जरा भी पसंद नहीं आ रहा है।
