Bigg Boss OTT 3 Finale date revealed: बिग बॉस ओटीटी 3 ने 21 जून को जियो सिनेमा पर दतस्क दिया था। शुरुआत में इस शो ने दर्शकों को काफी इंप्रेस किया लेकिन धीरे-धीरे यह फैंस को बोरिंग लगने लगा। इस सीजन के कन्टेस्टन्ट भी अपनी गेम से लोगों का दिल जीतने में नाकाम रहे हैं। अनिल कपूर की होस्टिंग भी लोगों को हल्की लग रही है और सभी सलमान खान को मिस कर रहे हैं। अब इन सभी चीजों को देखते हुए मेकर्स भी जल्द से जल्द शो को खत्म करने में लगे हुए हैं। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) की फिनाले डेट भी कन्फर्म हो गई हैं। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss OTT 3 Finale date revealed
बिग बॉस के खबरी यानि एक्स अकाउंट "द खबरी" की रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स ने शो की फिनाले डेट निकाल ली है। बताया जा रहा है 4 अगस्त को बिग बॉस का फिनाले हो सकता है और उस दिन सभी को बिग बॉस ओटीटी 3 का विजेता मिल जाएगा। खबरी की रिपोर्ट का यह भी कहना है कि इस बार केवल एक हफ्ते का एक्सटेंशन होगा। हालांकि अभी तक मेकर्स की तरह से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इस बीच बता दें कि इस बार घर से बेघर होने के लिए सात लोग नॉमिनेटिड थे, लेकिन बिग बॉस ने नॉमिनेशन टास्क को कैन्सल कर दिया है। अब मिड वीक एलिमिनेशन से किसी एक का पत्ता फिर घर से कट जाएगा।
