Bigg Boss OTT 3 की Shivani Kumari का भाई हुआ सना मकबुल के प्यार में दीवाना, क्या अब बहन भेजगी रिश्ता?

Shivani Kumari Brother Fall for Sana Makbul: बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शिवानी कुमारी फिर एक बार सुर्खियों में आ गई है। शिवानी ने अपने लेटेस्ट वलॉग में दिखाया की कैसे उनके भाई सना मकबुल के प्यार में दीवाने हो गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Shivani Kumari Brother Fall for Sana Makbul: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 से घर-घर पहचान बना चुकी शिवानी कुमारी को आज पूरा देश जानता है। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की फैन फालोइंग शो के बाद आसमान छू रही है। शिवानी अपने यूट्यूब वलॉग्स से सभी को अपनी जिंदगी से जुड़ी सारी अपडेट्स देती रहती हैं जो खूब वायरल भी होते हैं। हाल ही में कंटेस्टेंट ने वलॉग शेयर किया जिसमें देखने को मिला की कैसे शिवानी का भाई सना मकबुल के प्यार में दीवाने हो चुके हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए शिवानी का लेटेस्ट वलॉग।

Bigg Boss OTT 3: Shivani Kumari Brother Fall for Sana Makbul

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) की कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) के वलॉग में देखने को मिला की शिवानी का भाई उन्हे साना मकबुल की तस्वीरें दिखाता है। ऐसे में शिवानी बौखला कर कहती हैं की तू मेरी खोपडी पर बैठ जाता है और जब देखो सना मकबुल के पीछे पड़ा रहता है। शिवानी का भाई लगातार सना मकबुल के इंस्टाग्राम को स्टॉक करता है और तस्वीरें देखता है। आगे शिवानी हंसकर कहती हैं की ये बिल्कुल पागल हो गया है सना के पीछे। उनके भाई को शुरू से लगता था की सना और शिवानी में से कोई बिग बॉस ओटीटी 3 जीतेगा।

End of Feed