Shivani Kumari Haven't Received BB OTT 3 Money: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अब तक का सबसे विवादित सीजन रहा था। घर के कंटेस्टेंट हो या शो में लड़ाई हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। इस शो से कई सेलेब्स ने भारी भरकम रकम लेकर अपने घर गए जिसमें शिवानी कुमारी का आम भी शामिल है। लेकिन इस फीस में भी एक बड़ा झोल निकला जिसका खुलासा खुद शिवानी कुमारी के मैनेजर ने किया है। उनका कहना है की अब तक शो के मेकर्स ने उनके शो की फीस नहीं दी है।
टाइम्स नाउ संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) फेम शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) के मैनेजर ने शो से जुड़ा खुलासा किया है। अभिषेक ने बताया की अब रक शो के मेकर्स ने उनकी फीस नहीं दी है जो बेहद दुख की बात है। वह कहते हैं कि शिवानी का सपना है की वह पैसे गरीब लड़कियों की पढ़ाई में अपना योगदान दें। हालांकि लोग यह सोचते हैं की शिवानी इन पैसों को अपनी जरूरतों के लिए खर्च करेगी लेकिन ऐसा नहीं है। उन्हे अभी तक बिग बॉस ओटीटी 3 के पैसे नहीं मिले हैं और टीम द्वारा बेजी की राशि की पर्ची में गलती थी। शिवानी ही नहीं, सभी कंटेस्टेंट को अभी तक उनकी फीस नहीं मिली है।
ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की शो के मेकर्स इस इल्जाम पर क्या अपनी प्रतिक्रिया देने वाले हैं। बात दें शिवानी ने हमसे एक इंटरव्यू के दौरान बताया था की उनकी माँ ने सभी पैसे बहन की शादी में खर्च कर दिए थे। अब शिवानी अपने फैंस से वलॉग बनाकर जुड़ी है और यूट्यूब पर 2 मिलियन से ज्यादा सब्स्क्राइबर हैं।
