Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari First Video Goes Viral After Eviction: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को हिट करने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। यहां तक कि फिनाले की तारीख भी तय की जा चुकी है, जो कि चंद दिनों बाद ही होने वाला है। लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) के फिनाले से पहले मेकर्स ने शिवानी कुमारी और विशाल पांडे को बाहर का रास्ता दिखा दिया। विशाल पांडे ने बाहर निकलने के बाद अपने दोस्तों सना मकबूल, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी संग तस्वीरें साझा की थीं। वहीं अब शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने भी वीडियो शेयर कर अपना पहला रिएक्शन दिया है। उन्होंने विशाल पांडे के एविक्शन पर भी रिएक्शन दिया है।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss OTT 3: फिनाले से 5 दिन पहले लीक हुआ विजेता का नाम, ये कंटेस्टेंट उठाएगा अनिल कपूर के शो की ट्रॉफी
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर होने के बाद शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने वीडियो साझा किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिवानी कुमारी ने वीडियो में कहा, "दोस्तों अभी-अभी मुझे पता चला है कि विशाल पांडे भी बाहर निकल गए हैं। हमारे आने के बाद आधा घंटा बाद उन्हें भी निकाल दिया गया। इतना गंदा गेम खेल रहे हैं, सबको निकाल दे रहे हैं। लव कटारिया और सना मकबूल, यही दोनों मेरी टीम के बचे हैं वहां। इतनी साजिश रची जाती है, जितना भी अच्छा कर लो, सबक में दरार डालने की कोशिश की जाती है।"
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने वीडियो में अरमान मलिक पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, "अरमान भैया तो सबका इतना ब्रेनवॉश कर रहे हैं। अपने आपको बहुत अच्छा समझ रहे हैं कि मैं बहुत अच्छा कर रहा हूं। लेकिन सब बेकार है। जो सच में ट्रॉफी का हकदार है, उन्हें कोई ट्रॉफी नहीं दी जाती है। इतनी मेहनत कर रहे थे, हम इतना अच्छा कर रहे थे। मुझे लेकर कहा जाता है कि मैं सबसे बदतमीजी से बात करती हूं। तो आप लोग बताओ कि मैं बदतमीजी से बात करती हूं। जिस आवाज की वजह से मैं गई, उसी पर कहा जा रहा था कि कानों में चुभती है।"
शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने सबकी पोल खोलने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने वीडियो में कहा कि हमारे बीच दरार डालने के लिए इतनी साजिशें की गईं, ऐसे-ऐसे टास्क बनाए गए कि दरार पड़ जाएं। अंदर और बाहर की स्थिति बिल्कुल अलग हैं।
