वेब सीरीज

Bigg Boss की सजा सुन चारों खाने चित्त हुई Shivani Kumari, टास्क से पहले ही हुईं बेहोश

Shivani Kumari faints in Bigg Boss OTT 3 house: बिग बॉस के घर में अभी घरवालों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स शो में ट्विस्ट-टर्न लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अब नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि शिवानी कुमारी अचानक बेहोश हो जाती हैं। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

Image

Bigg Boss की सजा सुन चारों-खाने चित हुई Shivani Kumari, टास्क से पहले ही हुईं बेहोश

Shivani Kumari faints in Bigg Boss OTT 3 house: बिग बॉस ओटीटी 3, जिसे इस बार अनिल कपूर द्वारा होस्ट किया जा यह है हर बीतते दिन के साथ काफी रोमांचक होता जा रहा है। शो में घरवालों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। मेकर्स शो में ट्विस्ट-टर्न लाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। अब बीते एपिसोड में हमने देखा था कि बिग बॉस ने सभी घरवालों को "एक विश मांगने" वाला टास्क दिया था। जिसमें टास्क के दौरान शिवानी कुमारी ने पोलोमी दास को धक्का दे दिया था। अब बिग बॉस का नया प्रोमो समाने आ रहा है जिसमें बिग बॉस शिवानी को एक सजा देते हैं लेकिन वह उसे करने से इंकार कर देती है और बेहोश हो जाती है। आइए इस पूरी रिपोर्ट को देखते हैं।

आने वाले एपिसोड में बिग बॉस शिवानी कुमारी और रणवीर शौरी को उनके किए की सजा देते नजर आएंगे। बिग बॉस उन्हें घरवालों से माफी मांगने को कहेंगे। रणवीर सजा स्वीकार करते हुए टास्क करते नजर आएंगे। वहीं शिवानी अपनी गलती नहीं मानेंगी और माफी मांगने से इनकार कर देंगी। वह बिग बॉस से उन्हें कोई और सजा देने का आग्रह करती हैं। इसी पर शिवानी फूट-फूट कर रोती नजर आती हैं और फिर बेहोश हो जाती हैं। जिसके बाद अरमान उन्हें फटा-फट मेडिकल रूम में लेकर जाते हैं।

नीरज के शो से जाने के बाद, शो में लवकेश कटारिया, सना मकबूल, सना सुल्तान खान, पोलोमी दास, शिवानी कुमारी, अरमान मलिक, पायल मलिक, मुनीषा खटवानी, विशाल पांडे, नैजी, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया, साई केतन राव, वड़ा पाव गर्ल उर्फ चंद्रिका दीक्षित हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article