Bigg Boss OTT 3 की Shivani Kumari ने नहीं खरीदी कोई कार, दूसरों की गाड़ी के आगे पोज देकर बटोर रही हैं वाहवाही

Shivani Kumari Car Truth: कल सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई की बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट शिवानी कुमार ने गाड़ी खरीद ली है। ऐसे में आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में बताएंगे उन तस्वीरों का सच की शिवानी ने कोई गाड़ी खरीदी है या नहीं।

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari New Car Truth: बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुकी सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवानी कुमारी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती है। कल सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल हुई जिसमें शिवानी कुमारी एक नई चमचमाती गाड़ी के आगे पोज मार रही है। इन्हे देख फैंस को यह लगा की शिवानी ने अपना सपना पूरा करते हुए गाड़ी खरीद ली है लेकिन यह सबकुछ एक झूठ था। यह शिवानी की गाड़ी नहीं किसी और शख्स की है जिसमें हमसे टाइम्स नाउ से हुई बातचीत में बताया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर यह पूरा सच है क्या।

Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari New Car Truth

टाइम्स नाउ से इक्स्क्लूसिव बातचीत के दौरान बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) कंटेस्टेंट शिवानी कुमार (Shivani Kumari) के मैनेजर अभिषेक ने तस्वीरों के सच से पर्दा उठाया। अभिषेक ने बताया कि शिवानी कुमारी और उनकी मां मेरे पैसों की खरीदी गई कार के साथ पोज दे रही हैं। उन्होंने यह भी बताया की बिग बॉस के मेकर्स ने अब तक शिवानी कुमारी की फीस नहीं लौटाई है। यह खबर सुन सभी फैंस के चेहरे पर मायूसी छा गई और शिवानी से सवाल करने लगे कहीं यह बात सच है या नहीं। हालांकि कई लोगों ने देखा की गाड़ी लेने का जिक्र शिवानी ने कभी वलॉग में नहीं किया।

End of Feed