Bigg Boss OTT 3 Shivani Kumari Boyfriend: कंट्रोवर्सीयल शो बिग बॉस ऑटित 3 इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बना हुआ है। शो में इस बार सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवानी कुमारी नजर आ रही हैं जो अपनी बोली के लिए काफी ज्यादा मशहूर हुईं। शिवानी अपने गाँव वाले अवतार से सभी का काफी मनोरंजन कर रही हैं, हालांकि वो काफी ज्यादा इसे लेकर ट्रोल भी हुई। हालांकि शिवानी ने घर में सभी के सामने कहा था की वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं लेकिन खुद उनके बॉयफ्रेंड ने इस झूठ से पर्दा उठाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए आखिर शिवानी के बॉयफ्रेंड का क्या कहना है।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर में शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) ने यह खुलासा किया था की वह असल जिंदगी में किसी को डेट नहीं कर रही हैं। ऐसे में अब खुद उनके बॉयफ्रेंड अमित मिश्रा ने मीडिया से बातचीत कर बताया कि हमने तीन साल पहले साथ काम शुरू किया था और वह उस समय वायरल हुईं थी। हम दोनों ने कोलैबोरेशन किया, फिर दोस्ती बढ़ी, नजदीकियाँ बढ़ी और फिर हम दोनों ने एक दूजे को प्रपोज किया। हालांकि अब वह घर में इस बात से क्यूँ मुकर रही हैं की उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है।
अमित मिश्रा आगे कहते हैं कि वो झूठ क्यूँ बोल रही है बल्कि हमारे बारे में घरवालों को सब पता है और मुझे लगा की यह एक गेम है लेकिन यह सब एक लिमिट तक होना चाहिए। ऐसे में यह देख सभी हैरान हो गए हैं और शिवानी को इतना बड़ा झूठ बोलने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। इसी के साथ कल वीकेंड का वार में रवि किशन मेहमान के तौर पर आए थे ऐसे में उन्होंने शिवानी कुमारी को गाँव की छवि मलिन कर रही हैं।
