BB OTT 3: अरमान मलिक को घर के बाहर देखना चाहती हैं शिल्पा शिंदे, थप्पड़कांड पर बोलीं- किसी की तारीफ करना बुरा नहीं

Bigg Boss OTT 3 Shilpa Shinde Reaction On Vishal Pandey Slap Incident: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में अरमान मलिक ने विशाल पांडे को तमाचा मारा था, जिसपर बवाल मच गया। इस मामले पर अब शिल्पा शिंदे का भी रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि किसी की तारीफ करना बुरा नहीं है।

Bigg Boss OTT 3 Shilpa Shinde Reaction On Vishal Pandey Slap Incident: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' में आए दिन बवाल पर बवाल मच रहा है। कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को पीछे छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वहीं कृतिका मलिक पर किये गए अपने कमेंट को लेकर विशाल पांडे बीते कई दिनों से सुर्खियों में बने हुए हैं। विशाल पांडे ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कहा था कि उन्हें कृतिका मलिक अच्छी लगती हैं। इस बात पर अरमान मलिक ने उन्हें दो तमाचे मारे थे, जिसपर लोगों ने यू-ट्यूबर को बाहर निकालने की भी मांग की थी। अब इस मामले पर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का रिएक्शन आया है।

End of Feed