Bigg Boss Ott 3: ओमंग कुमार ने किया इस सीजन की थीम का खुलासा, बोले- इस बार घर लगेगा जादुई दुनिया

Bigg Boss Ott 3: अनिल कपूर इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 होस्ट कर रहे हैं। शो आज रात 9 बजे से जिओ सिनेमा पर टेलीकास्ट होगा। शो के सेट डिजाइनर ओमंग कुमार ने बिग बॉस ओटीटी 3 के घर को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि इस बार की थीम मैजिक है।

Bigg Boss Ott 3: मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के ऑनएयर होने का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शो को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने घर की पहली झलक दिखा दी। हर सीजन की तरह इस बार भी घर को नई थीम के साथ डिजाइन किया है। इस साल की थीम मैजिक है। फिल्म मेकर और आर्ट डिजाइनर ओमंग कुमार बिग बॉस के घर को हर सीजन में डिजाइन करते हैं। उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि बिग बॉस का घर बनाते समय हम छोटी से छोटी चीज का ध्यान रखता है। हर एक चीज को बहुत ध्यान से सेट किया जाता है।

End of Feed