Bigg Boss OTT 3 Sana Maqbul Become First Captain Of House: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। शो में कंटेस्टेंट्स अपनी गेम को सीधा करने और बाकियों को रास्ते से हटाने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। गेम की खातिर ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' में हुई दोस्ती भी अब रंग बदलने लगी है। अभी तक शो में कैप्टन नहीं चुना गया था, लेकिन अब बिग बॉस ओटीटी 3 में वो काम भी हो गया है। दरअसल, घरवालों को 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का पहला कैप्टन मिल चुका है और वह कोई और नहीं बल्कि टीवी की चर्चित एक्ट्रेस सना मकबूल (Sana Makabul) हैं।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में कैप्टन चुनने की ये प्रक्रिया रैप के जरिए हुई। दरअसल, शो में बिग बॉस ने रणवीर शौरी (Ranvir Shorey), सना मकबूल, सना सुल्तान और अरमान मलिक के बदले नेजी को रैप परफॉर्म करने के लिए कहा था। वहीं कंटेस्टेंट्स को कुछ प्वॉइंट दिये थे, जिसपर उन्हें रैप बनवाना था। इसके बाद बिग बॉस के घर में कॉन्सर्ट हुआ, जिसमें नेजी से अपनी रैपिंग स्किल से सबको चौंका दिया। कॉन्सर्ट के बाद बिग बॉस ने घरवालों से पसंदीदा कंटेस्टेंट को वोट करने के लिए कहा। हालांकि 'बाहरवाला' यानी लवकेश कटारिया ने सना मकबूल को वोट दिया। ऐसे में बिग बॉस ने बाहरवाला को प्राथमिकता देते हुए सना मकबूल (Sana Makabul) को घर का कैप्टन घोषित किया।
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबूल (Sana Makabul) ने सभी कंटेस्टेंट्स के बीच ड्यूटी बांटी। हालांकि विशाल पांडे को टॉयलेट और बाथरूम साफ करने के लिए कहा गया, जिसे करने से उन्होंने मना कर दिया। लेकिन साई केतन राव ने उन्हें समझाने की कोशिश की।
