Bigg Boss OTT 3: सना मकबूल ने किया रणवीर शोरे को पोक, कहा "गटरछाप पर आ गई, तो वो पूरे नंगे हो जाएंगे

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 के हालिया एपिसोड में सना मकबूल ने रणवीर शौरी पर निजी टिप्पणी की। सना मकबूल को रणवीर शौरी के निजी ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए उन पर टिप्पणी करते हुए देखा गया था। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 अपने ग्रैंड फिनाले वीक में चल रहा है। पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में विशाल पांडे और शिवानी कुमारी के बाहर होने के बाद, शो लगातार चर्चा में बना हुआ है और आए दिन नए ट्विस्ट दर्शकों को काफी उत्साहित कर रहे हैं। घर में कन्टेस्टन्ट के बीच लड़ाइयाँ बढ़ती जा रही है। इस बीच बीते एपिसोड में सना मकबूल को रणवीर शौरी के निजी ज़िंदगी के बारे में बात करते हुए उन पर टिप्पणी करते हुए देखा गया था। इतना ही नहीं, सना, रणवीर को जबरदस्ती पोक करती हुईं भी नजर आई। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Sana Makbul pokes Ranvir Shorey

बता दें कि बिग बॉस के घर में हुए एक टास्क के दौरान रणवीर शौरी ने कथित तौर पर इस प्यार को क्या नाम दूं अभिनेत्री को मिडल फिंगर दिखा देते हैं। सना ने उन्हें ऐसा न करने के लिए कहा और अभिनेता को 'नार्सिसिस्ट' कहा। इसके अलावा, मकबूल को यह कहते हुए सुना गया की "तुम्हारा बेटा कितना बड़ा है? 13 साल का। क्या है न करियर को फिर से बनाने के लिए आए थे कि मेरे पास काम नहीं था। मेरा बेटा यूएस में है, मैं आ गया। अगर आपका बेटा यूएस में है तो आप यहां क्या कर रहे हो।"

End of Feed