Bigg Boss OTT 3 Sana Makbul Become Winner Defeats Everyone: ओटीटी के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर जबरदस्त छाप छोड़ी है। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी, जिसमें से कुछ जहां दर्शकों को खूब पसंद आए थे तो वहीं कुछ ने लोगों का मूड खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का आज ग्रैंड फिनाले है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स अपनी किस्मत आजमाते नजर आएंगे। बीती रात को ही शो का फिनाले शूट हो गया है। हैरत की बात तो यह है कि अब 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता का नाम भी सामने आ रहा है।
यह भी पढ़ें: BB OTT 3: ट्रॉफी जीत बिग बॉस की क्वीन बनेंगी डिंपल वाली Sana Makbul, ये 5 बातें देती हैं सबूत
'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में साई केतन राव, कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, नेजी और सना मकबूल (Sana Makbul) टॉप 5 कंटेस्टेंट्स बने थे। हर किसी ने अपने तरीके से लोगों को इंप्रेस करने की कोशिश की थी और गेम में आगे भी निकले थे। लेकिन 'बिग बॉस ओटीटी 3' के विजेता की ट्रॉफी किसी एक के ही हाथ लगती और उसका नाम भी अब सामने आ रहा है। वह कोई और नहीं बल्कि सना मकबूल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सना मकबूल ने ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी उठाई है। हालांकि ये खबर केवल फैनपेज की जानकारी के आधार पर लगाई जा रही है, टाइम्स नाउ इसकी कोई पुष्टि नहीं करता है।
सना मकबूल (Sana Makbul) से जुड़ी जानकारी देते हुए 'द खबरी' ने लिखा, "बिग ब्रेकिंग। 100 प्रतिशत कंफर्म है। सना मकबूल ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) की ट्रॉफी उठाई है। बधाई हो सना मकबूल।" बता दें कि सना मकबूल को कई टीवी सितारों ने भी सपोर्ट किया था। 'बिग बॉस 10' का हिस्सा रह चुके मनु पंजाबी का कहना था कि सना मकबूल ने गेम अच्छी खेली है और वह जीतने की ताकत रखती हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी ने भी फैंस से सना मकबूल को वोट देने की अपील की थी।
