Bigg Boss OTT 3 Release Date: सलमान कझन के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 को लेकर कई खबरें सामने आती रहती है। सिर्फ यही नहीं तमाम एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के नाम कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आते रहते हैं। शो में कंट्रोवर्सी और लड़ाई-झगड़ों से दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है। इसी के शो के दो सीजन हिट होने के बाद हर किसी को तीसरे सीजन का इंतजार काफी समय से है। यहीं अब शो की रिलीज डेट सामने आ गई है, इस खास रिपोर्ट में जानिए शो से जुड़ी हर डीटेल्स के बारे में।
टेली चक्कर के रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT 3) इस साल 15 मई को रिलीज होगा। शो को हर बार की तरह सलमान खान (Salman Khan) होस्ट करते हुए नजर आ सकते हैं, हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस खबर की कोई पुष्टि नहीं की है। शो ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जाएगा, ऐसे में यह खबर सुन फैंस काफी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं। बात दें की पिछले सीजन के विनर एल्विश यादव बने थे अभिषेक मल्हान को हराकर।
शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो मेकर्स ने सना सईद, ईशा शरवानी, टीवी एक्टर अभिषेक मलिक और eक्ष पत्नी सुहानी चौधरी जैसी कई टीवी के बड़े सितारों को अप्रोच किया है। हालांकि अभी तक कंटेस्टेंट को लेकर फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है, अब देखना दिलचस्प होगा की इस सीजन में आग लगाने कौन कौन आएगा।
