वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव और सना मकबूल के बीच छिड़ी जंग, अभिनेता ने कन्फेशन रूम में कह डाली ये बात

Sai Ketan Rao thinks Sana Makbul is fake: बता दें कि हाल के एपिसोड में खाने को लेकर सना मकबूल और साई केतन राव के बीच जंग छिड़ जाती है। जिसके बाद इमली में अपने किरदार के लिए मशहूर अभिनेता साई केतन राव को लगता है कि सना मकबूल नकली है।

Image

Sai Ketan Rao thinks Sana Makbul is fake

Sai Ketan Rao thinks Sana Makbul is fake: बिग बॉस ओटीटी 3 शुरू हो चुका है और इस विवादित रियलिटी शो में रोज़ाना झगड़े, बहस, आदि होना लाजमी है। हालांकि शो में कदम रखते ही प्रतियोगियों के बीच झगड़े पहले ही शुरू हो चुके थे। बहस के अलावा, कुछ प्रतियोगियों ने दूसरों के बारे में अपनी धारणाएँ बनाना भी शुरू कर दिया है। बता दें कि हाल के एपिसोड में खाने को लेकर सना मकबूल और साई केतन राव के बीच जंग छिड़ जाती है। जिसके बाद इमली में अपने किरदार के लिए मशहूर अभिनेता साई केतन राव को लगता है कि सना मकबूल नकली है। आइए इस पूरी रिपोर्ट को देखते हैं।

पहले दिन की सुबह, जैसे ही प्रतियोगी दिन के लिए तैयार होते हैं, बिग बॉस उन्हें इकट्ठा होने के लिए बुलाते हैं। फिर, वे एक-एक करके कन्फेशन रूम में जाते हैं, जहाँ लगभग सभी को मोबाइल फोन मिलता है। साई केतन राव की बारी पर, अभिनेता बिग बॉस से कहते हैं कि वह घर में एडजस्ट होने की कोशिश कर रहे हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका किसी के साथ तालमेल बैठा है, तो उन्होंने कहा, "कौशिश कर रहा हूँ मैं लोगों से मिलने, बात करने।" फिर वह आगे कहते हैं कि, "मुझे लगता है सना मकबूल नकली हैं। कुछ तो अलग हैं उनमें कुछ मेल नहीं खा रहा है। और लवकेश थोड़ा ओवर करता है, रणवीर थोड़ा गुस्सैल है, जुबान ढीली है उसकी बस।

एक बात तो साफ है कि बिग बॉस ओटीटी का यह सीजन ड्रामा से कम नहीं है। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कंटेस्टेंट कितनी जल्दी अपना असली चेहरा दिखाते हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article