Bigg Boss OTT 3 Update: अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हर बार नया हंगामा देखने को मिलता है। पिछले हफ्ते अरमान मलिक और विशाल पांडे के थप्पड़ कांड ने सभी को हिलाकर रख दिया था। ऐसे में फिर घर में एक बार दो कंटेस्टेंट के बीच की लड़ाई हाथापाई पर उतर आई। यह और कोई नहीं बल्कि सई केतन राव और विशाल पांडे है। दोनों की लड़ाई इतनी बढ़ गई की खुद बिग बॉस को इस मामले में दखल देना पड़ा और घर के माहोल को शांत करना पड़ा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्यूँ घर में शांत रहने वाले कंटेस्टेंट सई अपना आपा खो बैठे।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) की लाइव फ़ीड के दौरान सई केतन राव और लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) के बीच बहस चल रही होती है, ऐसे में यूट्यूबर कंटेस्टेंट को कुछ अपशब्द कहते हैं। बस फिर यही सुन सई केतन राव (Sai Ketan Rao) के गुस्से का पारा सातवें आसमान पहुँच जाता है और वह लवकेश को की कॉलर पकड़ लेते हैं। सई और लवकेश को रणवीर शौरी अलग करते हैं और बाकी अन्य कंटेस्टेंट उनकी मदद करते हैं। मामला सिर्फ यही ठंडा नहीं होता सई गुस्से में आकार बिग बॉस की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाते हैं, पनि की बॉटल, कुर्सी और बाथरुम के कई सम्मान को तोड़ देते हैं।
ऐसे में जब विशाल पांडे को सई को शांत कराने जाता है तो वह इमली एक्टर उन्ही को गुस्सा करने लगते हैं और अपने दोस्त लवकेश को समझाने की बात करते हैं। अब देखना होगा की सई की इस हरकत पर बिग बॉस क्या कड़ा कदम या सजा सुनाते हैं। बात दें की पिछले हफ्ते घर से चंद्रिका
