वेब सीरीज

जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे Sai Ketan Rao-Shivangi Khedkar? ‘वीकेंड का वॉर’ पर अभिनेता ने किया बड़ा खुलासा

Sai Ketan Rao confirms his relationship with Shivangi Khedkar: बिग बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट साई केतन राव ने हाल ही में वीकेंड का वार में शिवांगी खेडकर के साथ अपने रिश्ते का खुलासा किया है। अनिल कपूर के साथ उनकी पूरी बातचीत जानने के लिए आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sai Ketan Rao confirmed his relationship with Shivangi Khedkar

Sai Ketan Rao confirms his relationship with Shivangi Khedkar: टीवी अभिनेता साई केतन राव, जो इस समय अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर में कैद हैं ने वीकेंड का वार पर एक बड़ा खुलासा किया है। बता दें कि वीकेंड का वार पर जब अनिल कपूर ने उनसे उनकी शादी के बारे में पूछा और उनकी गर्लफ्रेंड शिवांगी खेडकर के बारे में उन्हें चिढ़ाया, तो साई ने कुछ दिलचस्प खुलासे कर सभी चौंका दिया। बता दें कि मेहंदी है रचने वाले के सेट पर साईं और शिवानी की मुलाकात हुई थी। सेट पर क्योंकि उनकी बान्डिंग काफी अच्छी थी इसलिए उनके रिलेशनशिप की खबरें उठने लगी थी। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

बीते वीकेंड के वार के एपिसोड में होस्ट अनिल कपूर ने एपिसोड की शुरुआत हल्के-फुल्के मजाकिया अंदाज में करने की कोशिश की और जैसे ही उन्होंने प्रतियोगियों से बातचीत शुरू की, उन्होंने साई केतन राव से उनकी शादी की योजनाओं के बारे में पूछा। “मैंने सुना साई आप इस साल शादी कर रहे हैं।”जिसे सुन सभी हैरान हो जाते हैं। अनिल कपूर आगे इमली अभिनेता से उनकी चेन में लगी अंगूठी के बारे में पूछते हैं। इसके बाद सभी साई से शिवंगी खेडकर साथ रिश्ता कबूलने को बोलते हैं और आखिरकार वह अंत में माँ लेते हैं कि वह शिवांगी के साथ रिलेशन में हैं।

आगे साईं केतन राव यह भी संकेत देते हैं कि वह इस साल शादी भी कर सकते हैं। बाद में रात में, नेज़ी को साई के साथ बातचित में यह कहते हुए देखा गया कि उसका राज सामने आ गया है। वह उसे यह भी बताता है कि उसे लगता था कि सई और शिवांगी खेडकर केवल बहुत अच्छे दोस्त हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article