Bigg Boss OTT 3: मोस्ट कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी अपने नए सीजन 3 के साथ दर्शकों के बीच एंट्री मार चुका है। शो में एक से बढ़ कर एक सितारों ने हिस्सा लिया है जो एक दूजे को कड़ी टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। इस शो में सीरियल इमली फ़ेम एक्टर सई केतन राव भी नजर आ रहे हैं जो दर्शकों को काफी अच्छे लग रहे हैं। शो में एक्टर ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा राज सभी के आगे खोल दिया, सई केतन ने जमाने के आगे अपना रिलेशनशिप स्टेटस कन्फर्म कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर कौन है वो हसीना जो सई केतन की जिंदगी में बहार लेकर आई है।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर में सई केतन राव (Sai Ketan Rao) अपने सूट केस से परिवार वालों की तस्वीरें निकालते हुए नजर आए। तभी एक्टर गले में फनी हुई रिंग चेन को किस करते हुए नजर आए और साथ ही सभी घरवालों के आगे अपनी गर्लफ्रेंड की तस्वीर दिखाई। एक्टर के फोटो फ्रेम में सीरियल मेहंदी है रचने वाली को एक्ट्रेस शिवांगी खदेकर की तस्वीर लोगों ने देखी। ऐसे में यह साफ हो गया की एक्टर साल 2021 से शिवांगी को डेट कर रहे हैं।
शिवांगी और सई केतन की जोड़ी सीरियल मेहंदी है रचने वाली में दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यह कपल रील से रियल लाइफ में एक कपल बना हालांकि दोनों हमेशा मीडिया के आगे एक दूजे को दोस्त बताते हैं। शो बिग बॉस ओटीटी 3 के पहले हफ्ते में चंद्रिका दीक्षित, विशाल पांडे, दीपक चौरसिया, शिवानी कुमारी और लव कटारिया घर बेघर होने के लिए नॉमिनेट हैं।
