वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: पहले ही वीक इन कंटेस्टेंट पर गिरी नॉमिनेशन की गाज, जानिए कौन होगा घर से बेघर

Bigg Boss OTT 3 Nomination: बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए 2 दिन हो चुके है और अब पहले वीक के नॉमिनेशन भी सामने आ चुके हैं। बता दें कि घर से बेघर होने के लिए पहले ही हफ्ते इन 5 प्रतियोगियों पर तलवार लटक चुकी है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3 Nomination

Bigg Boss OTT 3 Nomination: अनिल कपूर के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 की शुक्रवार 21 जून को धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सभी कन्टेस्टन्ट ने घर में प्रवेश कर लिया है। और शो में एंट्री लेते ही इनके बीच नोंक-झोंक भी शुरू हो चुकी है। हालांकि इसके बावजूद दर्शकों को यह शो काफी पसंद आ रहा है। अब इस बीच पहले वीक के नॉमिनेटिड कन्टेस्टन्ट के नाम सामने आ चुके हैं। बता दें कि घर से बेघर होने के लिए पहले ही हफ्ते इन 5 प्रतियोगियों पर तलवार लटक चुकी है। आइए पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

इस हफ्ते के नॉमिनेशन की बात करें तो घर का एक व्यक्ति यानि सना सुल्तान इस हफ्ते सुरक्षित हैं क्योंकि वह इस वीक जासूस बनी हुई थीं। इसलिए बिग बॉस ने उन्हें सूचित किया कि उन्हें इम्युनिटी मिली हुई है। इम्युनिटी के चलते वह नॉमिनेट नहीं हो सकतीं। अब आपको द खबरी की इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से बता दें कि इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 5 कन्टेस्टन्ट के ऊपर तलवार लटकी हुई है। इन कन्टेस्टन्ट के नाम हैं "दीपक चौरसिया, चंद्रिका दीक्षित, लव कटारिया, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे। देखना है कि इस हफ्ते किसका पत्ता कटता है।

बता दें कि इस बार घर में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से लेकर बॉक्सर और एक्टर्स तक, इस शो में अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हैं। अरमान मलिक, पायल मलिक, कृतिका मलिक, नैज़ी, नीरज गोयत, सना सुल्तान, सना मकबूल, पोलोमी दास, शिवानी कुमारी, मुनीषा खटवानी, रणवीर शौरी, चंद्रिका दीक्षित, विशाल पांडे, लवकेश कटारिया, दीपक चौरसिया और साई केतन राव जैसे लोग इस रियलिटी शो में हिस्सा ले रहे हैं।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article