Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey On Pooja Bhatt: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार रणवीर शौरी( Ranvir Shorey) इन दिनों अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे हैं। रणवीर शौरी इस शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस शो के अलावा रणवीर शौरी बिग बॉस ओटीटी शो में की गई पर्सनल लाइफ पर बात को लेकर चर्चा में हैं। रणवीर शौरी शो में अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ( Pooja Bhatt) को लेकर बोलते हुए नजर आए। रणवीर शौरी( Ranvir Shorey) ने इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसे खुलासे किए जिसने सबको हैरान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं रणवीर शौरी ने अपने और पूजा भट्ट के रिश्ते को लेकर क्या बोला है।
'मेरी लाइफ का सबसे बड़ा स्कैंडल'
रणवीर शौरी( Ranvir Shorey) इन दिनों बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ रहे हैं। इस शो से रणवीर शौरी की पर्सनल लाइफ की जुड़ी बातें सामने आ रही हैं। रणवीर शौरी ने अभी हाल ही में शो में एक्स गर्लफ्रेंड पूजा भट्ट संग रिश्ते को लेकर बात की है। रणवीर शौरी ने इस बार बिना पूजा भट्ट का नाम लिए अपनी बात कही है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार रणवीर शौरी ने कहा कि जब वो साल 2002 में 'लक्ष्य' फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, तब उनकी मां की तबियत खराब हो गई थी। लेकिन वो शूटिंग खत्म ना होने की वजह से वो बाहर नहीं आ पाए थे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वो एक एक्ट्रेस के साथ अपनी लाइफ के सबसे बड़े स्कैंडल में फंस गए थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे उसी दौर में एक और एक्ट्रेस के साथ अपनी लाइफ के सबसे बड़े स्कैंडल को फेस करना पड़ा। मैं सामना करने में असमर्थ था। उस दौरान मेरे भाई ने मदद की थी।
पूजा भट्ट भी लगा चुकी हैं आरोप
रणवीर शौरी से पहले उनकी एक्स गर्लफ्रेंड पूजा भट्ट भी एक्टर पर आरोप लगा चुकी हैं। पूजा भट्ट ने कहा कि रणवीर शौरी नशे में उनके साथ मारपीट करते थे। लेकिन रणवीर शौरी ने इन आरोपों को फर्जी बताया था।
