वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: Ranvir Shorey के घर से नहीं आया कोई इंसान, मुश्किल की घड़ी में Shehnaaz Gill ने भेजा ये संदेश

Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey Family: ऐसे मौके पर जहां इंसान को अपने खास की जरूरत होती हैं वहाँ एक्ट्रेस शहनाज गिल( Shehnaaz Gill) रणवीर ( Ranvir Shorey) के लिए खास बनकर आई। रणवीर शौरी के घर से कोई भी नहीं आया न तो उनका कोई दोस्त और न ही परिवार से कोई रिश्तेदार।

Image

Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey Family

Bigg Boss OTT 3 Ranvir Shorey Family: बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 ( Bigg Boss OTT 3) खत्म हो गया है, शो को अपना विनर मिल गया। कल रात हुए फिनाले के बाद शो में सना मकबूल( Sana Makbul) ने ट्रॉफी जीतकर 25 लाख अपने नाम कर लिए । फिनाले से पहले टॉप 5 सदस्यों से मिलने उनके परिवार वाले आए। कृतिका मलिक, सना मकबूल, साई केतन राव और नेजी के परिवार से कोई न कोई सदस्य घर के अंदर आए। लेकिन, रणवीर शौरी के घर से कोई भी नहीं आया न तो उनका कोई दोस्त और न ही परिवार से कोई रिश्तेदार। यह देखकर फैंस भी बेहद हताश हो गए।

कल शुक्रवार को फिनाले से पहले सभी सदस्यों से मिलने उनके घर वाले आए। कृतिका मलिक( Kritika Malik) से मिलने उनकी मां आई, सना मकबूल( Sana Makbul) से मिलने उनकी अम्मी आई, नेजी( Nazey) से मिलने उनके पापा मौजदू रहे और साई केतन राव( Sai Ketan Rao) से मिलने उनकी दोस्त आई। लेकिन, रणवीर के लिए घर से कोई खड़ा नहीं दिखाई दिया। ऐसे मौके पर जहां इंसान को अपने खास की जरूरत होती हैं वहाँ एक्ट्रेस शहनाज गिल( Shehnaaz Gill) रणवीर ( Ranvir Shorey) के लिए खास बनकर आई। शहनाज गिल ने रणवीर शौरी के लिए एक प्यारा सा मैसेज भेजा, जिसमें उन्होंने कहा कि आप घर में बहुत अच्छा खेले और ईमानदारी के साथ खेले। रणवीर की तारीफ करते हुए शहनाज ने कहा कि बाहर आते ही आपको खूब सारा काम मिलने वाला है। इससे पहले आपको अंडे, बियर और मटन भी मिलेगा।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article