Bigg Boss OTT 3 Update: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए सिर्फ 4 ही दिन हुए हैं और कंटेस्टेंट के बीच महाभारत का युद्ध शुरू हो गया है। इस बार आए कंटेस्टेंट सिर्फ आपस में नहीं खुद बिग बॉस से भी दो दो हाथ कर रहे हैं। इसी बीच घर में कल मिड वीक एलिमिनेशन हुआ जिसके चलते नीरज गोयट शो से बाहर हो गए और शिवानी कुमारी बच गई। यह देख शिवानी फूट फूट कर रोने लगी के तभी रणवीर शौरी उनकी एक्टिंग करने लगे, वहीं बैठी सना मकबुल और एक्टर के बीच इस चीज को लेकर बहस शुरू और यह लड़ाई में तब्दील हो गई।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) में सना मकबुल (Sana Makbul) रणवीर शौरी पर गुस्सा करते हुए कहती है की शिवानी कुमारी ने कहा ना की वह इन सब चीजों को लेकर नाजुक है। तभी रणवीर शौरी (Ranvir Shorey) एक्ट्रेस को पलट जवाब देते हैं की उन्हे किसी का वकील बनने की जरूरत नहीं है। मैं उसे कह रहा हूँ कि लोगों के साथ वैसा ही व्यवहार करना चाहिए जैसे तुम करती हो। इस पर सना ने जवाब दिया, 'जब कोई टूट जाए तो क्या तुम अभी सबक सिखाओगे?' रणवीर ने जोर देते हुए कहा, "वह टूटी नहीं है, वह खुश है। मुझे आपसे सबक लेने की जरूरत नहीं है। मैं उससे बात कर रहा हूं, मुझे जो कहना है वह कहूंगा।" सना ने कहा, 'हे भगवान, मुझे लगता है कि तुम्हें वाकई मुझसे सीख की जरूरत है।
दोनों के बीच बात इतनी बढ़ जाती है की नौबात लड़ाई तक आ पहुँचती है की सना कहती है की यहाँ लोग गिरगिट की रथ रंग बदलते हैं। यह सुनने के बाद रणवीर शौरी एक्ट्रेस को ही गिरगिट का टैग दे देते हैं।
