Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 को शुरू हुए 3 दिन ही हुए हैं और कंटेस्टेंट के बीच झगड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले ही दिनों खाने के पीछे कंटेस्टेंट के बीच जंग छिड़ी और अब अपने स्टारडम को लेकर भी। हाल ही में एपिसोड के दौरान रणवीर शौरी और यूट्यूबर लवकेश कटारिया के बीच कहानी सुनी हुई। इस बीच रणवीर ने लव पर कई इल्जामत लगाए और उन्हे जमाने के आगे कार्टून बता दिया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर ये पूरा मामला है क्या।
बिग बॉस ओटीटी 3 में (Bigg Boss OTT 3) मेकर्स दीपक चौरसिया का शो आज का मुद्दा टास्क का आयोजन करते हैं। ऐसे में रणवीर शौरी (Ranveer Shorey) शो में लव कटारिया का अब शो में योगदान ना देने पर कटाक्ष करते हैं। कंटेस्टेंट कहते हैं कि अब तक दो दिन में लव ने जहर घोलने, ताने और मजाक करने के अलावा कोई योगदान नहीं है। बिग बॉस ओटीटी 3 में आप बाहर बैठी यूट्यूब फैंस के लिए लड़ाई झगड़े कर रहे हैं यही आपका अब तक योगदान है। एक्टर ने अपनी बात रखते हुए सरेआम लव को जोकर बता दिया।
यह वीडियो देखने के बाद दर्शक रणवीर शौरी की तारीफ कर रहे हैं क्यूंकी उन्होंने यूट्यूबर का गेम प्लान सबके सामने लाए। वहीं दूसरी तरफ लव की यूट्यूब जनता एक्टर को ट्रोल कर रहे हैं। शो में अब तक दर्शकों के मुताबिक रणवीर सबसे ज्यादा अच्छे खेल रहे हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए विशाल पांडे, शिवानी कुमारी, चंद्रिका दीक्षित और दीपक चौरसिया नॉमिनेटेड है।
