वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: Ranveer Shorey ने पीठ पीछे सना मकबुल के करैक्टर पर उछाला कीचड़, इस कंटेस्टेंट संग नाम जोड़ कही ये बात

Bigg Boss OTT 3 Update: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के घर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें रणवीर शौरी एक्ट्रेस सना मकबुल के करैक्टर पर उंगली उठा रहे हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वह वीडियो और जनता का उस पर क्या रिएक्शन था।

Image

Bigg Boss OTT 3 Update

Bigg Boss OTT 3 Update: अनिल कपूर का शो बिग बॉस ओटीटी 3 समय के साथ-साथ काफी ज्यादा मजेदार होता जा रहा है। इस बार कंटेस्टेंट दर्शकों को एंटेरटेन्मेंट का डोज देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। घर में लड़ाई झगड़ों के साथ-साथ व्यूअर्स को कंटेस्टेंट के बीच हाथापाई देखने को मिल रही है। इस बार शो में रणवीर शौरी और सना मकबुल के बीच तकरार खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में शो से एक वीडियो सामने आई है जिसमें रणवीर सना मकबुल के करैक्टर पर मजाक उड़ा रहे हैं और बिग बॉस के एक कंटेस्टेंट संग उनका नाम जोड़ रहे हैं।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss Season3) के घर मे रणवीर शौरी सना मकबुल के बोलने के तरीके की एक्टिंग करते हैं। ऐसे में वह कहते हैं की कैसे सना मकबुल ऐसे बात करती है अदनान शेख संग। वहीं बैठी कृतिका भी रणवीर की इस बात पर ब्लश-ब्लश कहती हुई नजर आती हैं। यह वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर रणवीर की काफी आलोचना हो रही है। एक यूजर ने वीडियो पर पोस्ट कर लिखा कि वह लगातार उसकी पीठ पीछे बातें कर रहा है और सना मकबुल (Sana Makbul) के बारे में बकवास कर रहा है। जबकि उसने हमेशा दूसरों के प्रति सम्मान बनाए रखा है, जब उसे भी इसका बदला दिया गया। लेकिन इस आदमी को हर समय उसके चरित्र के बारे में बात करना बंद कर देना चाहिए।

सिर्फ यही नहीं रणवीर पर सना के करैक्टर पर उंगली उठाने को लेकर भी काफी ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है। बात दें इससे पहले रणवीर और सना के बीच कैप्टन्सी टास्क को लेकर काफी हंगामा हुआ था। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सना सुल्तान, सना मकबुल, दीपक चौरसिया, विशाल पांडे, अरमान मलिक, लवकेश कटारिया और अदनान शेख नॉमिनेटेड हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article