वेब सीरीज

BB OTT 3: फिनाले की खातिर दोस्त से दुश्मन बने विशाल और लवकेश, घरवालों के सामने एक-दूजे के खिलाफ उगला जहर

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Lovekesh Kataria Become Enemy For Game: जियो सिनेमा के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें विशाल पांडे और लवकेश कटारिया एक-दूजे के खिलाफ जहर उगलते नजर आए। दोनों ने घरवालों के सामने एक-दूजे की पोल-पट्टी भी खोली।

Image

'बिग बॉस ओटीटी 3' में लवकेश और विशाल के बीच आई दरार

Bigg Boss OTT 3 Vishal Pandey Lovekesh Kataria Become Enemy For Game: जियो सिनेमा के चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो धीरे-धीरे फिनाले की रेस में आगे बढ़ रहा है और कंटेस्टेंट्स भी फिनाले में अपनी जगह बनाने के लिए बेताब हैं। फिनाले की रेस में आगे बढ़ने के लिए लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) और विशाल पांडे (Vishal Pandey) भी एक-दूजे के दुश्मन बन बैठे। उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में खुद की जगह बनाए रखने के लिए न केवल एक-दूसरे के खिलाफ जमकर जहर उगला। बल्कि एक-दूजे के सीक्रेट भी घरवालों के सामने खोल दिये।

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) का ये प्रोमो वीडियो देखते ही देखते चर्चा में आ गया। 'बिग बॉस ओटीटी 3' के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि विशाल पांडे, लवकेश कटारिया (Lovekesh Kataria) और शिवानी कुमारी तीनों ही घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट थे। लेकिन तीनों को सुरक्षित होने की खातिर खुद के लिए कैंपेन करना था, साथ ही एक-दूजे को भी नीचा दिखाना था। ऐसे में विशाल पांडे (Vishal Pandey), लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी, तीनों ही एक-दूसरे के खिलाफ नजर आए। विशाल पांडे ने लवकेश कटारिया को ताना मारा कि ये झगड़े के दौरान ऐसी चीजें कह जाते हैं, जो लोगों को बुरी लग सकती है। उनके जवाब में लवकेश कटारिया ने कहा, "तहजीब तो तुमसे ज्यादा ही है।"

'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) में शिवानी कुमारी ने भी विशाल पांडे (Vishal Pandey) पर तंज कसा और कहा, "विशाल भैय्या हमेशा अरमान भाई की बुराई करते रहते हैं।" वहीं विशाल ने भी लवकेश पर तंज कसते हुए कहा, "जहां मुझे उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, वहां उसने मुझे सपोर्ट नहीं किया।" इसपर लवकेश ने उनकी पोल खोलते हुए कहा, "आज तक मैंने किसी से नहीं कहा। लेकिन विशाल ने बाहर ये भी बोला था कि 'अरमान भैय्या कितने लकी हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article