वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 से निकलते ही Poulomi Das ने बताया विनर का नाम, लव कटारिया को लेकर भी की ये भविष्यवाणी

Poulomi Das Revelation on Bigg Boss OTT 3 Winner: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इस हफ्ते मीड वीक एलिमिनेशन से पोलमी दास नॉमिनेट हो गई है। ऐसे में उन्होंने शो से बाहर आते ही बिग बॉस ओटीटी 3 को लेकर एक चौंका देने वाला खुलासा किया है।

Image

Poulomi Das Revelation on Bigg Boss OTT 3 Winner

Poulomi Das Revelation on Bigg Boss OTT 3 Winner: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हर हफ्ते वीकेंड का वार एलिमिनेशन के साथ-साथ अब मीड एविक्शन भी हो रहा है। पिछले हफ्ते नीरज गोयत और पायल मलिक घर से पहले हफ्ते में बाहर हुए, वहीं इस वीक पोलमी दास को घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया। घर से निकलते ही पोलमी दास ने बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर का नाम बताया और अब आगे जाकर कौन घर से बाहर होगा। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए पोलमी दास द्वारा बिग बॉस ओटीटी 3 के मेकर्स पर लगाए इल्जाम।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के दूसरे हफ्ते के मीड वीक एविक्शन से पोलमी दास (Poulomi Das) को कम वोटस के कारण निकाला गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर आज सुबह उन्होंने फैंस के लिए यह भी लिखा की अब वह बाहर निकली हैं तो कुछ खुलासे होने चाहिए। हाल ही में एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत की और बताया है बिग बॉस ओटीटी 3 का विनर कौन है। एक्ट्रेस ने कहा की मेकर्स नेजी को इस बार सीजन 3 का विनर बनाएंगे और यह पहले से तय है। वहीं दूसरी तरफ लव कटारिया की फैन फालोइंग बेशक बहुत ज्यादा है लेकिन कंटेस्टेंट आपसी सहमति से उसे भी निकाल देंगे इस रेस से।

पोलमी दास के इन सभी खुलासे को सुन मेकर्स से फैंस और दर्शक तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। इसी के साथ बिग बॉस ओटीटी 3 से नॉमिनेटेड होने के लिए सई केतन राव, दीपक चौरसिया, सना मकबुल, सना सुल्तान, विशाल पांडे, अरमान मलिक, मुनिशा खटवानी और रणवीर शौरी कंटेस्टेंट का नाम शामिल है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article