वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3 में एंट्री कर Payal Malik फिर लाएंगी बवंडर, कृतिका-अरमान को कराएगी इस चीज से रूबरू

Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar Update: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 के अप्कमींग वीकिन्ड का वार को लेकर खबर आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल इस बार नजर या सकती है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर पायल इस बार क्या बड़ा धमाका कर सकती हैं।

Image

Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar Update

Bigg Boss OTT 3 Weekend Ka Vaar Update: अनिल कपूर के शो बिग बॉस ओटीटी 3 तेजी से अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। कंटेस्टेंट शो की ट्रॉफी के चलते एक दूजे को मुकाबले से बाहर करने में लगे हुए हैं। ये ही हर कोई दर्शक इस बार वीकिन्ड का वार का इंतेजार में हैं की होस्ट इस बार किस कंटेस्टेंट को लताड़ लगाने वाले हैं। अब आने वाले वीकिन्ड का वार को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है की इस बार अरमान मलिक की पहली पत्नी वीकिन्ड का वार में नजर आएंगी। साथ ही वह पिछली बार की तरह इस बार क्या नए पत्ते खोलेंगी सभी के आगे यह देखना दिलचस्प होगा।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस वीकिन्ड का वार में बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT Season 3) के स्टेज पर पायल मलिक (Payal Malik) एंट्री लेंगी। इस बार वह अपने पांचों बच्चों संग शो में नजर आएंगी जिसे देखने के लिए सभी काफी उत्सुक हैं। कृतिका और अरमान की इंटीमेट वीडियो लीक होने के बाद पायल पहली बार नजर आने वाली हैं। इस बात का खुलासा तब हुआ जब अपने वलोग में पायल कहती हुई नजर आईं कि वह अपने बच्चों संग शो में जाने के लिए बेताब हैं।

ऐसे में देखना दिलचस्प होगा की पायल का अपने पति और सौतन की इस वीडियो पर क्या कहना होगा। इससे पहले पायल मलिक वीकिन्ड का वार में नजर आई थी तब उन्होंने विशाल पर कृतिका के ऊपर भद्दे कमेन्ट करने का आरोप लगाया। उसके बाद अरमान ने गुस्से में विशाल पर हाथ भी उठाया था। हालांकि बाद में पायल ने इस चीज के लिए सभी के सामने हाथ जोड़कर माफी भी मांगी थी।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article