Bigg Boss OTT 3: Payal Malik ने बताया आखिर क्यूँ अरमान मलिक थे एलिमिनेशन से खुश, कहा 'गलत नहीं बोल रहे'...

Payal Malik on Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 से पिछले हफ्ते बाहर हुईं पायल मलिक ने घर से निकलकर लोगों के कई सवालों के जवाब दिए। ऐसे में उन्होंने इस बात पर अपनी राय की दी की आखिर क्यूँ अरमान ने उनके एलिमिनेशन से काफी खुश थे।

Payal Malik on Bigg Boss OTT 3: कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 ने 21 जून को दर्शकों के बीच एंट्री मारी। सिर्फ यही नहीं कंटेस्टेंट के चलते जहां मेकर्स को काफी सरहना मिली तो कई लोगों से खरी खोटी सुनने को मिली। शो को इस समय अपने बढ़िया कॉन्टेन्ट के चलते काफी अच्छे व्यूज भी मिल रहे हैं जिससे मेकर्स को खूब फायदा हो रहा है। अब पिछले हफ्ते घर से पायल मलिक बाहर हुईं जिसके चलते शो से निकल कर अब वह लोगों के कई सवालों का जवाब देते हुए नजर आईं। यूट्यूबर ने यह भी बताया की आखिर क्यूँ उनके पति अरमान मलिक इस एलिमिनेशन से काफी खुश थे।

Payal Malik on Bigg Boss OTT 3

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OT 3) के पहले हफ्ते में ही पायल मलिक (Payal Malik) घर से बाहर हो गई हैं। ऐसे में घर से बाहर आकर टेली चक्कर से बात करते हुए उनसे पूछा गया की पति अरमान मलिक (Armaan Malik) ने कहा था कि अगर आप बाहर हो जाती हैं तो वह काफी खुश हैं। इस पर पायल जवाब देते हुए कहती हैं कि अरमान ने जो बोला वो गलत नहीं कहा क्यूंकी घर में हमारे बच्चे अकेले थे और हमें से कोई एक चला जाएगा तो वो ख्याल रख लेगा।

End of Feed