Bigg Boss OTT 3 से बाहर आते ही Payal Malik ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- मैं वोट के कारण बाहर नहीं आई बल्कि...

Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Shares Video Post Eviction: 'बिग बॉस ओटीटी 3' के जरिए सबके दिलों में जगह बनाने वाली पायल मलिक अचानक ही बाहर हो गईं। शो से पत्ता कटने के बाद पायल मलिक ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एविक्शन के बारे में बात करती दिखीं।

Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Shares Video Post Eviction: ओटीटी की दुनिया के चर्चित शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' ने लोगों के दिलों-दिमाग पर कब्जा जमाया हुआ है। शो में लगातार कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को पछाड़ने की कोशिश में लगे हुए हैं। 'बिग बॉस ओटीटी 3' में बीते सप्ताह 7 लोग घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए थे। लेकिन एविक्शन की गाज पायल मलिक (Payal Malik) पर गिरी और उन्हें पहले वीकेंड का वार पर ही शो को अलविदा कहना पड़ा। वहीं अब पायल मलिक ने 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) से बाहर आने के बाद अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह लोगों से मिले प्यार और एलिमिनेशन के सिलसिले में बात करती दिखाई दीं।

End of Feed