वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: पायल मलिक के एलिमिनेशन से खुश है Armaan Malik, कहा 'घर जाकर 4 बच्चे'...

Bigg Boss OTT 3: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में कल वीकेंड का वार हुआ जिसमें दूसरा हफ्ते में पायल मलिक घर से बेघर हो गई। ऐसे में जब अरमान मलिक से उनका रिएक्शन पूछा गया तो उनका जवाब सभी को चौंका देने वाला था, पढिए पूरी खबर इस रिपोर्ट में।

Image

Bigg Boss OTT 3: Armaan Malik Reaction on Payal Evection

Bigg Boss OTT 3: अनिल कपूर का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 अपने कंटेस्टेंट और कंट्रोवर्सी को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। सिर्फ यही नहीं घर में एक से बढ़कर एक सितारों ने हिस्सा लेकर मुकाबले का स्तर और भी ऊंचा कर दिया है। कल शो का पहला वीकेंड का वार हुआ ऐसे में अनिल कपूर ने सभी कंटेस्टेंट को लताड़ लगाई जिसे दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया। इस बीच कल घर से पायल मलिक बेघर हो गईं जो सभी के लिए काफी ज्यादा शाकींग था, ऐसे में अरमान मलिक का अपनी पहली बीवी के इविक्शन पर कैसा रिएक्शन था देखिए इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के वीकेंड का वार में अरमान मलिक, पायल मलिक, शिवानी कुमारी, विशाल पांडे, दीपिक चौरसिया, सना सुल्तान और लवकेश कटारिया नॉमिनेटेड थे। ऐसे में पायल मलिक को कम वोटस मिलने के कारण शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया, लेकिन इस बीच अनिल कपूर उनके पति अरमान से पहली पत्नी के एलिमिनेशन को लेकर सवाल किया। जिसपर अरमान मलिक कहते हैं कि अच्छी बात है की वो अगर चली भी जाती है तो कोई दिक्कत नहीं है, घर पर 4 बच्चे संभाल लेगी।

हालांकि यह जवाब सुन पायल मलिक (Payal Malik) के चेहरे पर लोगों ने नाराजगी देखी की वह अपने पति के जवाब से कितनी ना खुश है। अरमान के इस जवाब ने लोगों को आग बबूला कर दिया है और फिर एक बार सोशल मीडिया पर उनकी जमकर ट्रोलिंग की जा रही है।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article