वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: पायल मलिक ने धमकी देने वालों के खिलाफ दर्ज किया केस, फैंस बोले- एक केस पति पर भी कर लेती

Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Files Case Against Trolls: 'बिग बॉस ओटीटी 3' से सुर्खियां बटोरने वाली पायल मलिक इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में पायल मलिक ने वीडियो साझा कर बताया कि उन्होंने ट्रोल्स के खिलाफ एक्शन लिया है। लेकिन अपने इस कदम के लिए भी वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।

Image

पायल मलिक ने ट्रोल्स के खिलाफ लिया एक्शन

Bigg Boss OTT 3 Payal Malik Files Case Against Trolls: मशहूर यू-ट्यूबर और 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बन चुकीं पायल मलिक इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। पायल मलिक ने पहले कहा था कि वह अपने पति अरमान मलिक से तलाक ले लेंगी और बच्चों के साथ रहेंगी। लेकिन दो दिन बाद ही उन्होंने यू-टर्न मारते हुए कहा कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगी और उनका ख्याल गलत था। इस बात के लिए पायल मलिक जमकर ट्रोल हुई थीं। वहीं अब पायल मलिक (Payal Malik) ने वीडियो साझा कर बताया है कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां मिल रही हैं, जिसे लेकर उन्होंने केस दर्ज कराया है। पायल मलिक ने बताया कि उन्होंने धमकी देने वालों के नाम पुलिस को दे दिये हैं और अब एक-एक के घर नोटिस जाएगा।

पायल मलिक (Payal Malik) ने वीडियो में कहा, "तो दोस्तों जब तक ट्रोलिंग चल रही थी, तब तक कोई बात नहीं थी। क्योंकि जब आप आगे बढ़ते हो तो सबसे पहले ट्रोलिंग मिलती है। पर अब जो हो रहा है ना, मुझे बहुत सारी धमकी आ रही है। पर जो भी लोग ये कर रहे हैं ना, मेरे परिवार को नीचा दिखा रहे हैं। उनके खिलाफ मैं यहां मानहानि का केस करने आई हूं। अब जो भी होगा, आपको खुद भुगतना होगा। मैंने सबके नाम दे दिये हैं और अब एक-एक के घर नोटिस जाएगा।" लेकिन पायल मलिक अपने इस वीडियो को लेकर बुरी तरह ट्रोल हो गईं।

पायल मलिक (Payal Malik) के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "ये तो पागल हो गई है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "एक केस अपने पति के खिलाफ भी कर देती, जिसने अपनी जिंदगी में इतना कुछ बुरा किया है।" वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, "अगर इन्हीं लोगों ने तुम्हें अनफॉलो कर दिया ना तो सड़क पर आ जाओगे तुम।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article