Bigg Boss OTT 3 Payal Malik vs Shivani Kumari: बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट रह चुकी पायल मलिक इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। शो से पिछले हफ्ते बेघर होने के बाद यूट्यूबर ने अपनी निजी जिंदगी के साथ-साथ शो को लेकर कई खुलासे किए। ऐसे में सोशल मीडिया पर हाल ही में पायल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह शिवानी कुमारी द्वारा शो में बोले गए झूठ से पर्दा उठाया रही हैं। पायल वीडियो से जनता को सबूत देते हुए शिवानी के गेम को गिरा हुआ बता रही हैं, आखिर क्या है यह पूरा मामला जानिए इस रिपोर्ट में।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर में कुछ डीजन पहले शिवानी कुमारी (Shivani Kumari) बात करते हुए नजर आईं की जब वह अरमान मलिक के घर फंक्शन अटेंड करने गई थी तो उनके साथ बहुत बुरा व्यवहार किया गया। शिवानी कहती हैं कि जब हम इनके घर गए थे तो भाभी ने कहा की ए इसे खाना डाल दो। ऐसे कूई अपने घर में मेहमानों से व्यवहार करता है क्या। यह सुन दर्शकों ने अरमान की खूब आलोचना भी की थी। अब खुद अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) ने घर से निकलकर एक वीडियो शेयर किया।
वीडियो में देखने को मिला की शिवानी को बेहद ही तमीज से नाश्ता दिया गया और खुद उन्होंने अपने वलोग में इस चीज की तारीफ की। ऐसे में पायल बोलती हुईं नजर आईं कि मेरी बहन ने शिवानी की खाना डालकर दिया, यह क्या सोचती है लोग पागल है या अंधे। शिवानी गेम के लिए कितने हद तक गिर सकती है। पायल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
