Bigg Boss OTT 3 News: कंट्रोवर्सियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में कल वीकेंड का वार में काफी कुछ देखने को मिला। कल अनिल कपूर के शो में विशाल पांडे के माता-पिता को मेहमान के तौर पर बुलाया गया जिसके बाद उन्होंने सरेआम अरमान मलिक को लताड़ा। साथ ही अरमान ने विशाल को थप्पड़ मारने के लिए माँ-बाप से माफी मांगी थी। ऐसे में अब अपने वलॉग्स में अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल ने भी विशाल के परेंट्स से माफी मांगी और बताया की कैसे उन्होंने उस बात को गलत तरीके से समझ लिया था।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के वीकेंड का वार में विशाल पांडे के माता-पिता ने अरमान मलिक को उनके बेटे को थप्पड़ मारने पर खूब लताड़ा। ऐसे में अरमान ने सरेमान शो में माफी मांगी और इस वाकया का सारा कसूर लवकेश कटारिया को बताया। ऐसे में अरमान की पहली पत्नी पायल ने अपने वलॉग्स में विशाल के मम्मी-पापा से हाथ जोड़कर माफी मांगी। पायल मलिक (Payal Malik) कहती हैं कि आज के एपिसोड में सब कुछ साफ हो गया, अरमान ने अपनी और मेरी तरफ से माफी मांगी। मैं मानती हूँ की मुझे थोड़ा शांत तरीके से पूछा चाहिए था, एक वाक्य जो मैंने बदल दिया था और आवाज के लिए मैं भी माफी मांगती हूँ।
पायल आगे अपने वलोग में कहती हैं कि इस बात को और उछाला जाए और जैसे ही एक बार विशाल घर से बाहर आएंगे हम खुद उनसे माफी मांग सब ठीक कर देंगे। बात दें की पायल मलिक के बताने पर ही अरमान ने विशाल पांडे को थप्पड़ जड़ा था, ऐसे में उन्हे बाहर ना निकालकर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया।
