Bigg Boss OTT 3: कंट्रोवर्सी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हंगामा खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है सभी सदस्य एक दूजे को टक्कर का मुकाबला दे रहे हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 में चल रहे क्लेश से मेकर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी ज्यादा अच्छे व्यूज मिल रहे हैं। इसी के साथ पिछले हफ्ते विशाल पांडे और अरमान मलिक के बीच हुए थप्पड़ कांड ने खूब सुर्खियां बटोरी। ऐसे में अब पिछले हफ्ते घर से बेघर हुईं मुनिशा खटवानी ने इस पूरे वाक्य पर अपना रिएक्शन दिया और यह भी बताया की उस दिन में घर का माहोल कैसा हो गया था।
बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) की एक्स कंटेस्टेंट मुनिशा खटवानी (Munisha Khatwani) विशाल पांडे संग हुए थप्पड़ कांड पर कहती हैं कि मेरे दो पॉइंट ऑफ व्यू हैं। एक यह है कि हिंसा ठीक नहीं है, और मुझे लगता है कि अनिल सर भी यही बात कह चुके हैं। उन्होंने अरमान को इस बारे में कई सख्त चेतावनी दी है।"लेकिन क्योंकि पति-पत्नी का रिश्ता है, यह थोड़ा सा संदेह भरा मामला था, क्योंकि मैं भी शादीशुदा हूँ और समझ सकती हूँ। मुनिशा ये भी समझती हैं की विशाल पांडे की इसमें कोई गलती नहीं थी
मुनिशा आगे कहती हैं कि रही बात घर की वहाँ मामला पति और पत्नी के बीच की चल रहा था इसलिए मैं दखल नहीं दूँगी जो कि मैंने वैसा ही किया। लेकिन किसी को भी हिंसा की उम्मीद नहीं थी। बात दें इस बार घर से बेघर होने के लिए चंद्रिका दीक्षित, विशाल पांडे, अरमान मलिक, लवकेश कटारिया और शिवानी कुमारी नॉमिनेटेड हैं।
