वेब सीरीज

Bigg Boss OTT 3: क्या असल में 'लेसबियन' हैं Kritika और Payal Malik? अब खुद अरमान मलिक की पहली बीवी ने बताई सच्चाई

Payal Malik React on Lesbian Rumours: कुछ दिनों से एंटेरटेन्मेंट गलियारों में खबरें उड़ रही थी की कृतिका मलिक और पायल मलिक लेसबियन है। ऐसे में अब खुद अरमान की पहली बीवी पायल ने इन खबरों की सच्चाई जमाने के सामने बताई है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढिए पूरी खबर।

Image

BB OTT 3: Payal Malik React on Lesbian Rumours

Payal Malik React on Lesbian Rumours: बिग बॉस ओटीटी 3 से घर-घर मशहूर हुए ट्रियो कपल अरमान मलिक, पायल और कृतिका इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। सिर्फ यही नहीं लोगों ने अरमान मलिक को दो बीवियाँ होने पर खूब खरी खोटी सुनाई है और अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हैं। पायल मलिक और कृतिका मलिक भी ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं और दोनों के बारे मई तरह-तरह की बातें उड़ती रहती हैं। ऐसे में कुछ दिनों से खबरें आ रही थी की पायल और कृतिका लेसबियन है, जिसको लेकर अब खुद अरमान की पहली पत्नी ने सच्चाई बताई है।

पायल और कृतिका भले ही एक दूजे की सौतन है लेकिन उनका मानना है की वह एज दूजे संग काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। दोनों एक जैसे कपड़े और एक दूजे पर सोशल मीडिया हो या टीवी पर खूब प्यार लुटाती हैं। ऐसे में यह देखने के बाद लोगों के बीच यह खबर फैली की एक पति के कारण दोनों असल जिंदगी में लेसबियन हैं। हालांकि अब पायल मलिक (Payal Malik) ने ट्रोलर्स की बोलती बंद करते हुए बताया कि क्या घर में दो सगी बहनें होती हैं अगर उनमें इतना प्यार होता है, क्या आपकी नज़रों में वो लेस्बियन हैं।

बात दें की कृतिका पायल की बेस्टफ्रेंड थी ऐसे में उन्हे अरमान मलिक (Armaan Malik) से प्यार हो गया था। शादीशुदा होने के बावजूद भी कृतिका और अरमान एक दूजे से प्यार किया और सात फेरे लिए। अब पायल और कृतिका अरमान के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर में तीनों ने एक साथ एंट्री ली थी, हालांकि दूसरे हफ्ते में पायल घर से बाहर हो गई थीं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगरा author

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते ह... और देखें

End of Article